कुशीनगर। तरयासुजान पुलिस द्वारा तीन राशि प्रतिबंधित पशुओं के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पशु तस्कर पिकप वाहन से प्रतिबंधित पशुओं बिहार के रास्ते बंगाल ले जा रहे थे।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अभिनव त्यागी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में गोवंशी पशुओं की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे है अभियान के क्रम मे सोमवार को प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह के अगुवाई में चौकी प्रभारी बहादुरपुर शनि ज्वाला ,आरक्षी दिनेश राम,आरक्षी विलास यादव की टीम ने थाना क्षेत्र के हफुआ चतुर्भुज के पास एक पिकप वाहन संख्या यूपी ५७ ए टी ७५१७ से तस्करी कर ले जायी जा रही तीन राशि प्रतिबंधित गोवंश की साथ पशु तस्कर कृष्ण कुमार गुप्ता पुत्र शंकर प्रसाद निवासी तिवारी पट्टी थाना सेवरही जिला कुशीनगर को उस समय दबोचा गया,जब वह प्रतिबंधित पशुओं माल वाहक पिकप से बिहार के रास्ते बंगाल ले जाने के फिराक में जुटे थे।
स्थानीय पुलिस बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 261/2024 धारा 3/5ए/8 गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 में अभियोग पंजीकृत अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी है।
कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर सलेमगढ़ में निर्माणाधीन ओवरब्रिज लोगों के लिए सुविधा से ज्यादा…
बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…
आपके लिए और..- 10 घंटे में 17 बार जाम! सलेमगढ़ में विकास की...…
हाटा कुशीनगर । नगर क्षेत्र के ढाढा स्थित राजकीय महाविद्यालय में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक…