कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस ने सोमवार /मंगलवार की रात्रि में राष्ट्रीय राज मार्ग के रास्ते बिहार के तरफ तस्करी कर ले जाए जा रहे एक कंटेनर ट्रक से पच्चीस राशि भैसा को बरामद करते हुए पांच तस्करो को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद बरामद हुआ है।
जरिए मुखबिर यह सूचना प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान अमित कुमार शर्मा को आई की राष्ट्रीय राज मार्ग के रास्ते पशु तस्करों द्वारा अवैध जानवरों की एक खेप बिहार के तरफ जाने वाली है। सूचना पर विश्वास कर इंस्पेक्टर ने त्वरित एक्शन लेते हुए चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र,आरक्षी धीरेंद्र यादव,आरक्षी आनंद कुमार राय,आरक्षी विलास यादव,आरक्षी विरेन्द्र कुमार गुप्ता, आरक्षी श्री कृष्ण मौर्या,आरक्षी श्रवण कुमार यादव,आरक्षी राघवेंद्र कुमार सिंह की दो टीम बना कर खुद हाईवे पर चेकिंग शुरू कर दिया, इस दौरान एक कन्टेनर ट्रक आते हुए दिखाई दिया,जिसको रोक कर चेकिंग किया गया तो उसमे क्रूरता पूर्वक पच्चीस राशि भैसा जिन्दा लोड किया गया था। उसको बरामद करते हुए पांच अभियुक्त मो0 शाकिर पुत्र मोती निवासी कर्मपुर बड़की मण्डी पोस्ट सरगड़ा थाना मुण्डा पाड़ा जनपद मुरादाबाद उम्र करीब 29 वर्ष, जुल्फिकार पुत्र अंसार अनवर निवासी मंझनपुर थाना मंझनपुर जनपद कौशांबी उम्र करीब 26 वर्ष ,.मुहम्मद नसीम पुत्र शरीफ निवासी नियाजुपुरा थाना मुजफ्फरनगर कोतवाली जनपद मुजफ्फरनगर उम्र करीब 53 वर्ष,मोहम्मद इसरार पुत्र रहम इलाही निवासी दरोगा कोठी खुर्जेवाला इमामबाड़ा थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर जनपद मुजफ्फरनगर उम्र करीब 46 वर्ष,मोहम्मद हसीन पुत्र मोहम्मद मोसीन निवासी गुड़ीनाखुर्द थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर उम्र करीब 25 वर्ष गिरफ्तार करते हुए कंटेनर ट्रक संख्या UP21BN0081 (अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये) वही एक अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतुस,6 अदद मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 1 लाख रुपया) दो अदद अलग-अलग वाहन के नम्बर प्लेट की बरामदगी की गई हैं।
प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार शर्मा ने इस संवाददाता द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए बताया गया की,पकड़े गए तस्कर पुलिस की आंख में धूल झोंकने के प्रयास के लिए दो नंबर पलेट गाड़ी में रखे हुए थे,जो कुछ दूरी तय करने के बाद बदल दिया करते है। जिससे इनकी लोकेशन पुलिस द्वारा ट्रेस नही किया जा सके,फिर भी मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर हमने हाईवे पर बहादुरपुर के पास चेकिंग शुरू किया और यह सफलता मिली।
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…