कुशीनगर। बीती रात्रि जिले के तरयासुजान पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने एक मॉल वाहक पिकप से शराब की खेप बिहार प्रदेश ले जाते हुए दो अंतरप्रांतीय तस्करों को उस।समय दबोचने में कामयाब हुई हैं, जब वह शराब की खेप को बिहार प्रदेश ले जाने के फिराक में जुटे हुए थे।
बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल के निर्देशन में अवैध शराब बिक्री,निष्कर्षण,परिवहन के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को थाना तरयासुजान पुलिस टीम व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र के तरया लक्षिराम चौराहे के पास से एक अदद महिंद्रा बोलेरो पिकअप से ले जायी जा रही एक सौ बीस पाउच अंग्रेजी शराब 8pm 180 कुल मात्रा 21.6 लीटर व 90 शीशी देशी शराब 200 ml कुल मात्रा 18 लीटर (कुल कीमत लगभग 20,000 रु0/-) की बरामदगी की तथा मौके से दो तस्कर .देवेंद्र कुमार राय पुत्र अर्जुन राय निवासी छोटका बनया थाना डेढ़नी जनपद सरन बिहार, राहुल कुमार पुत्र हरेंद्र कुमार राय निवासी छोटका बनया थाना डेढ़नी जनपद सरन बिहार को गिरफ्तार कर बरामदगी की गई। गिरफ्तारी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
जानकारी हो की प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेंद्र कुमार सिंह ,व0उ0नि0 श्यामलाल निषाद मय हमराह
का0 अमित यादव ,का0 अश्वनी ,का0 कृष्ण मौर्या ,का0 राजीव वर्मा थाना तरया सुजान के रात्रि गस्त पर थे की उक्त चौराहे पर आबकारी निरीक्षक तमकुहीराज (चार) ,हेड कांस्टेबल कृपाशंकर दुबे मिल गए,दोनो टीम आपस में रुककर बाते कर रही थी की तब तक एक मॉल वाहक पिकप महेंद्रा कम्पनी की आते दिखाई दिया, जिसको रोक कर जामा तलाशी ली गई उसमे अवैध शराब पाए गए। पुलिस टीम ने सु संगत धारा में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियिक्तो को जेल भेज दिया।
कुशीनगर। जिले में गोवंश तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता के…
हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों…
कुशीनगर। धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली के त्योहार पर बाजारों में उमड़ने वाली…
कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…