News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: पुलिस मुठभेड़ से भाग निकलने वाला वांछित पशु तस्कर अफरोज गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 2, 2024  |  6:13 PM

176 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: पुलिस मुठभेड़ से भाग निकलने वाला वांछित पशु तस्कर अफरोज गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व हुई पशु तस्करो से मुठभेड़ में भाग निकलने वाला वांछित अभियुक्त को बहुत ही नाटकीय ढंग से दबोचने में सफल हुई है।
बताते चले की बीते माह जून के छब्बीस तारीख की मध्य रात्रि में थाना तरयासुजान क्षेत्र के हफूआ बलिराम जाने वाली सड़क पर पशु तस्करों और तरयासुजान पुलिस में मुठभेड़ हो गई,जिसमे दो पशु तस्करो की पैर में गोली लगी और वह घायल अवस्था में दबोच लिए गए थे। और उन लोगो का एक अन्य साथी मौके का फायदे लेकर भागने में सफल हो गया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस द्वारा लागतार प्रयास किया जा रहा था।
जरिए मुखबिर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह की यह सूचना हाथ लगी की तरया वाया भूलिया तमकुहीराज मार्ग एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में किसी की प्रतिक्षा कर रहा है।सूचना पर  बिना देर किए प्रभारी निरीक्षक ने चौकी प्रभारी तिनफेड़ीया अमित कुमार सिंह,आरक्षी निशांत कुमार,आरक्षी आनंद कुमार की एक टीम बना कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर भेजा जहा उक्त संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने का प्रयास किया लेकिन दबोच लिया गया । जिसकी पहचान मु0अ0सं0 212/2024 धारा 3/5A/5बी/8 गो0नि0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 के  वांछित अभियुक्त अफरोज पुत्र मो0 इन्द्रीश निवासी पसनारा थाना बेलहाकला जनपद संतकबीरनगर  के रूप में हुआ।
चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह का कहना है! 
इस कार्यवाही पर इस संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर में चौकी प्रभारी तिनफेडिया अमित कुमार सिंह का कहना है की पुलिस मुटभेड़ से मौके की फायदा उठा कर भागने वाला इस वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा टास्क दी गई थी,जिस पर पुलिस टीम निरंतर प्रयास कर रही थी। जिसका परिणाम रहा की मात्र छः दिनों के अंदर पशु तस्कर अफरोज को दबोच लिया गया।

आपके लिए और..- 10 घंटे में 17 बार जाम! सलेमगढ़ में विकास की...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!

कुशीनगर। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में…

लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला

बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking