News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: गंडक नदी में पैर फिसलने से डूबी महिला, ढूढने के लिए खुद नदी में उतर गए दरोगा जी!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 5, 2024  |  12:33 PM

48 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: गंडक नदी में पैर फिसलने से डूबी महिला, ढूढने के लिए खुद नदी में उतर गए दरोगा जी!

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौलीदान के गंडक नदी में कूड़ा फेकने गई एक महिला की पैर फिसल जाने से डूबने की खबर मिल रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर गोताखोरो की मदद से महिला को ढूढने में जुटी है, लेकिन समाचार लिखते समय तक नदी में महिला नही मिल पाई है।

आपके लिए और..- टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में...

मिली जानकारी के मुताबिक प्रतिमा पत्नी रविंद्र सिंह निवासी ग्राम अहिरौलीदान थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर रविवार की आले सुबह करीब चार बजे गंडक नदी में कूड़ा फेकने गई हुई थी,जिसका पैर फिसल गया और वह नदी में डूब गई ।

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। और गोताखोरों और अपनी पुलिस टीम के महिला को नदी में ढूढना शुरू हो गया है।

यह भी पढ़े!

गंडक नदी में महिला की डूबने की खबर मिलते ही इंस्पेक्टर के साथ मौके पर पहुंचे तरयासुजान थाना के उप निरीक्षक प्रभात यादव ने बिना देर किए खुद नदी में कूद गए,और महिला को ढूढने में जुट गए लेकिन समाचार लिखते समय तक महिला की नदी में कोई आता पता नहीं चल रहा है,लेकिन गोताखोर और आम लोगो के सहयोग से अभी भी महिला की तलाश नदी में चालू है। मजे की बात यह है की दरोगा प्रभात की मानवीय चेहरा को इस दुःख के घड़ी में भी वहा उपस्थित लोगों द्वारा खूब सराहा जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking