News Addaa WhatsApp Group

शिक्षक दम्पति ने पुत्र के जन्मोत्सव पर नन्हें मुन्नों में भेंट किया शिक्षण सामग्री, हुआ पौधरोपण

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Nov 17, 2021  |  6:49 PM

362 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शिक्षक दम्पति ने पुत्र के जन्मोत्सव पर नन्हें मुन्नों में भेंट किया शिक्षण सामग्री, हुआ पौधरोपण

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार को नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 गौरव तिवारी (एसोसिएट प्रोफेसर हिंदी विभाग,बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर) एवं डॉ0 प्रतिभा तिवारी (अध्यापिका,जूनियर हाइस्कूल) ने अपने पुत्र उत्सव के जन्मोत्सव पर जूनियर हाइस्कूल के 80 बच्चों को कॉपी,कलम इत्यादि शिक्षण से सम्बंधित सामग्री एवं टॉफी, बिस्किट इत्यादि भेंट कर जन्मोत्सव मनाया।इस दौरान बच्चों के मध्याह्न भोजन का भी प्रबंध हुआ,जिसे बच्चों के साथ साथ शिक्षकों,कर्मचारियों व उपस्थित आगंतुकों ने भी ग्रहण किया। विद्यालय के बच्चों द्वारा बर्थडे ब्वॉय उत्सव हेतु केक की व्यवस्था भी की गई,जिसे बच्चों के साथ मिलकर उत्सव ने काटा और फिर सभी ने मिलकर साथ खाया।इसी क्रम में नयी दिशा द्वारा चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के अंतर्गत बरगद के पौधे का रोपण भी हुआ।इस अवसर पर सिद्धी,विद्यालय की प्रधानाध्यपिका श्रीमती सुधा कुमारी,शिब्बन लाल, प्रमोद तिवारी, सुमित्रा, रमावती, इन्द्र मिश्र, डॉ0 हरिओम मिश्र सहित नन्हें मुन्ने उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking