News Addaa WhatsApp Group

प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक उन्मुखीकरण गोष्ठी का हुआ आयोजन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 22, 2023  |  8:44 PM

23 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक उन्मुखीकरण गोष्ठी का हुआ आयोजन

कुशीनगर । आज मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय पकड़ी बनतीर के प्रांगण में शिक्षक उन्मुखीकरण गोष्ठी का आयोजन हुआl अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी रामकोला ने कीl बैठक का प्रारंभ शंकर दयाल पाठक द्वारा प्रेरणा गीत से किया गया l एआर पी योगेंद्र शुक्ला ने विद्यालय को निपुण बनाने के लिए , स्कूल रेडीनेस एवम एफ़ एल एन कार्यक्रम की समीक्षा की एवम प्रभावशाली तरीके से विभाग द्वारा प्राप्त सामग्रियों का उपयोग करने के लिए कहाl ओमपाल सिंह द्वारा ए फ एल एन संदर्शिका पर चर्चा की गई l

आज की हॉट खबर- किसान चौक फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में घायल, हिस्ट्रीशीटर...

प्राथमिक विद्यालय पकड़ी बनतीर से रुबीना खातून द्वारा कक्षा 1 से 3 शिक्षण संदर्शिका टी एल एम, मैथ किट के प्रयोग को समझाया गयाl
पी ऐन गुप्ता ,अखिलेश यादव , इंद्रेश जी,चंद्रशेखर जी बबिता ,नेहा सोनकर आदि द्वारा अपने मॉडल प्रस्तुत किए गए l खंड शिक्षा अधिकारी रामकोला द्वारा विद्यालय को निपुण बनाने के लिए बच्चों से आत्मीय जुड़ाव एवं प्रतिमाह उनके मूल्यांकन द्वारा उनकी प्रगति एवं मनोयोग द्वारा शिक्षकों को विद्यालय निपुण बनाने के लिए संकल्प लेने के लिए कहा गया निपुण लक्ष्य एक संकल्प के प्रण द्वारा सभी शिक्षकगण से शासन के मंशा के अनुसार विद्यालयों पर समस्त शासन द्वारा प्राप्त संसाधनों का प्रयोग करते हुए विद्यालय को निपुण बनाने के लिए प्रयास करने को प्रेरित किया एवं एवं उन्होंने कहा की निपुण विद्यालय से ही निपुण न्याय पंचायत निपुण ब्लॉक और निपुण जिला और निपुण प्रदेश बनने की तरफ अग्रसर होगा और मूलभूत प्रयास से ही विद्यालय को निपुण बनाया जा सकता है l बैठक में नोडल शिक्षक संकुल शंकर दयाल पाठक राकेश मणि त्रिपाठी,चंद्रशेखर चांद,आबिद हसन ,योगेंद्र प्रसाद एवं न्याय पंचायत पकड़ी बांगर के सभी शिक्षक गण उपस्थित रहेl

संबंधित खबरें
नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ
नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ

मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…

सुकुरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
सुकुरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…

बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग
बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब…

“दरिंदे पति का खौफनाक चेहरा: गर्म रॉड से पत्नी को दागा, शक बना हैवानियत की वजह
“दरिंदे पति का खौफनाक चेहरा: गर्म रॉड से पत्नी को दागा, शक बना हैवानियत की वजह

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking