Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
Advertisement

देवरिया और बतरौली की टीमें अगले दौर में पहुंचीं

न्यूज अड्डा डेस्क
Feb 10, 2023, 8:14 PM IST • अब तक 759 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • बसडीला पांडेय में राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता

तुर्कोपट्टी/कुशीनगर (सुनील नीलम)।तमकुही विकासखण्ड के बसडीला पांडेय में राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में कांटी देवरिया तथा बतरौली की टीमों ने अपना-अपना मुकाबला जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।

शुक्रवार की दोपहर पहला मैच आजाद क्लब बतरौली तथा अम्बुज क्लब हरैया के बीच खेला गया जिसमें बतरौली ने लगातार दो सेटों में 15-4 तथा 15-4 से हरैया को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।दिन का दूसरा मुकाबला देवरिया हॉस्टल तथा कांटी देवरिया के बीच खेला गया। तीन सेटों तक चले रोमांचक मुकाबले में देवरिया कांटी 15-13 तथा 15-11 से जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन अवकाश प्राप्त प्रधानचार्य सूर्यनारायण पांडेय तथा व्यास पांडेय,रामेश्वर प्रसाद,आलोक श्रीवास्तव,जमशेद आलम ,सरफु आलम ,धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया। अपने सम्बोधन में अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में इस प्रकार के उच्च स्तरीय खेल से स्थानीय युवक प्रेरित होंगे। एम. एम. हायर सेकेंड्री स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा संचालन महेंद्र शर्मा ने किया। मैंच में मन्टोश तथा नर्वदा राय ने निर्णायक तथा विनय यादव ने कमेंट्रेटर की भूमिका निभाई।प्रतियोगिता के आयोजक डॉ सत्येन्द्र पाण्डेय ,प्रमोद पाण्डेय,पवन सिंह ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

Advertisement

इस दौरान रवि मिश्रा,अत्रिमुनि मिश्रा,शमशाद आलम,अख्तर अली,विनोद सिंह,बिस्मिल्लाह अंसारी,सोनू शाही,अजहरुद्दीन अंसारी आदि मौजुद रहे ।

टैग्स: #तमकुहीराज
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi