News Addaa WhatsApp Group Join करें

टीआरएल कप: एचसीसी हेतिमपुर ने एबीडी सलेमपुर को 53 रन से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 18, 2025  |  6:17 PM

491 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
टीआरएल कप: एचसीसी हेतिमपुर ने एबीडी सलेमपुर को 53 रन से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। टीआरएल कप व शाही रथ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के आखिरी लीग मुकाबले में एचसीसी हेतिमपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एबीडी सलेमपुर को 53 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। यह मुकाबला गुरुवार को तमकुहीराज क्षेत्र के दाहूगंज पांडेय मुन्नीपट्टी स्थित मिनी स्टेडियम के खेल मैदान पर खेला गया।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

टॉस जीतकर एबीडी सलेमपुर की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एचसीसी हेतिमपुर की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 238 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के कप्तान शिवम राव ने अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि विक्रांत यादव ने विस्फोटक अंदाज में शतकीय पारी खेलकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सलेमपुर की ओर से भीम यादव ने किफायती गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में मात्र 31 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एबीडी सलेमपुर की टीम की शुरुआत लड़खड़ाती रही। तीसरे नंबर पर उतरे बल्लेबाज ज्ञानु ने 36 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम संभल नहीं सकी और पूरी टीम 14वें ओवर में 185 रन पर ऑलआउट हो गई। हेतिमपुर की ओर से प्रद्युम्न गुप्ता ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 22 रन देकर चार विकेट लिए, वहीं गोलू ने तीन ओवर में 18 रन देकर दो विकेट झटके। बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए विक्रांत यादव ने मात्र 39 गेंदों में 104 रन बनाए, जिसमें 13 छक्के और 6 चौके शामिल रहे। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा एवं अजिताभ शाही ने फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।मैच के दौरान कमेंट्री की जिम्मेदारी दिनेश चौहान, सच्चिदानंद यादव एवं दुर्गेश पाल ने निभाई, जबकि निर्णायक की भूमिका भीम कुशवाहा और इंशाद अंसारी ने निभाई।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला रिशु इलेवन महराजगंज और राजापुर के बीच खेला जाएगा।

इस अवसर पर प्रधान संघ ब्लाक तमकुहीराज के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार रजनीश राय, किसान पीजी कॉलेज के पूर्व प्रबंधक अनूप राय, ठाकुर रोड लाइन्स के प्रबंधक मृत्युंजय ठाकुर उर्फ बुलेट भैया, वरिष्ठ पत्रकार अशोक द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र श्रीवास्तव,पूर्व प्रधान प्रदीप उपाध्याय,कृष्ण कुमार गुड्डू, अमरेंद्र, जहांगीर अंसारी, रंजन कुशवाहा, अनुज यादव, बिट्टू शर्मा, करण यादव एवं खुशेंद का योगदान सराहनीय रहा। मैच के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking