News Addaa WhatsApp Group Join करें

टीआरएल कप का रोमांच चरम पर: सीपी हॉस्पिटल कुबेरस्थान ने एचसीसी हेतिमपुर को किया पराजित, फाइनल में बनाई जगह

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 20, 2025  |  5:35 PM

706 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
टीआरएल कप का रोमांच चरम पर: सीपी हॉस्पिटल कुबेरस्थान ने एचसीसी हेतिमपुर को किया पराजित, फाइनल में बनाई जगह WhatsApp
Responsive image

तमकुहीराज, कुशीनगर। टीआरएल कप व शाही रथ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सीपी हॉस्पिटल कुबेरस्थान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एचसीसी हेतिमपुर को पांच विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। यह मुकाबला शनिवार को तमकुहीराज के दाहूगंज पांडेय मुन्नीपट्टी स्थित मिनी स्टेडियम के खेल मैदान पर खेला गया।
टॉस जीतकर कुबेरस्थान की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हेतिमपुर की टीम 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 224 रन ही बना सकी। टीम की ओर से रंजीत यादव ने 13 गेंदों पर 40 रन और गोलू ने 15 गेंदों पर 34 रनों की विस्फोटक पारी खेली। वहीं कुबेरस्थान की ओर से हर्षित यादव ने किफायती गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में मात्र 39 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट झटके।225 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुबेरस्थान की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का परिचय देते हुए 13.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से हर्षित यादव ने नाबाद 129 रन (41 गेंद) की तूफानी पारी खेली, जिसमें 15 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। उनके साथ बिट्टू तिवारी ने 34 रनों का उपयोगी योगदान दिया। हेतिमपुर की ओर से गेंदबाजी में मुलायम ने तीन ओवर में 35 रन देकर एक विकेट लिया। शानदार बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी के लिए हर्षित यादव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. असीम कुमार राय एवं केन यूनियन चेयरमैन धीरेन्द्र राय उर्फ राजू बाबू ने फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

मैच की कमेंट्री दिनेश चौहान, सच्चिदानंद यादव एवं दुर्गेश पाल ने की, जबकि निर्णायक की भूमिका भीम कुशवाहा और इंशाद अंसारी ने निभाई। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 22 दिसंबर को रिशु इलेवन महराजगंज और सीपी हॉस्पिटल कुबेरस्थान के बीच खेला जाएगा।

इस अवसर पर प्रधान संघ ब्लॉक तमकुहीराज के अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार रजनीश राय, किसान पीजी कॉलेज के पूर्व प्रबंधक अनूप राय, ठाकुर रोड लाइन्स के प्रबंधक मृत्युंजय ठाकुर उर्फ बुलेट भैया, वरिष्ठ पत्रकार अशोक द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान प्रदीप उपाध्याय, कृष्ण कुमार गुड्डू, शैलेन्द्र ठाकुराई, जहांगीर अंसारी, रंजन कुशवाहा, अनुज यादव, बिट्टू शर्मा, करन यादव एवं खुशेंद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मैच के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ मौजूद

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking