News Addaa WhatsApp Group Join करें

टीआरएल कप: रिशु इलेवन महराजगंज की शानदार जीत, राजापुर इलेवन को 69 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 19, 2025  |  6:34 PM

399 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
टीआरएल कप: रिशु इलेवन महराजगंज की शानदार जीत, राजापुर इलेवन को 69 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश WhatsApp
Responsive image

तमकुहीराज, कुशीनगर। टीआरएल कप व शाही रथ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में रिशु इलेवन महराजगंज ने दमदार प्रदर्शन करते हुए राजापुर इलेवन को 69 रन से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। यह रोमांचक मुकाबला शुक्रवार को तमकुहीराज क्षेत्र के दाहूगंज पांडेय मुन्नीपट्टी स्थित मिनी स्टेडियम के खेल मैदान पर खेला गया।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

मैच में टॉस जीतकर महराजगंज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रिशु इलेवन महराजगंज की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 212 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से विजय गेल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 34 गेंदों पर 75 रन बनाए और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं राजापुर इलेवन की ओर से गुलाम ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 3 ओवर में मात्र 21 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके।

212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजापुर इलेवन की टीम महराजगंज के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 13वें ओवर में 144 रन पर सिमट गई। राजापुर की ओर से ऋतिक चौहान एवं पवन शाही ने कुछ देर तक संघर्ष किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज रन बनाने में असफल रहे। महराजगंज की ओर से आनंद ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि तनवीर ने 3 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। शानदार प्रदर्शन के लिए आनंद को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

सेमीफाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी एवं भाजपा नेता नीरज सिंह उर्फ बिट्टू जी ने फीता काटकर किया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच के दौरान कमेंट्री की जिम्मेदारी दिनेश चौहान, सच्चिदानंद यादव एवं दुर्गेश पाल ने निभाई, जबकि निर्णायक की भूमिका भीम कुशवाहा एवं इंशाद अंसारी ने निभाई।

इस अवसर पर प्रधान संघ ब्लॉक तमकुहीराज के अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार रजनीश राय, किसान पीजी कॉलेज के पूर्व प्रबंधक अनूप राय, ठाकुर रोड लाइन्स के प्रबंधक मृत्युंजय ठाकुर उर्फ बुलेट भैया, वरिष्ठ पत्रकार अशोक द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान प्रदीप उपाध्याय, कृष्ण कुमार गुड्डू, शैलेन्द्र, जहांगीर अंसारी, रंजन कुशवाहा, अनुज यादव, बिट्टू शर्मा, करन यादव एवं खुशेंद सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मैच के दौरान खेल मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही और रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले का सभी ने जमकर आनंद लिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking