News Addaa WhatsApp Group

टीवी के मरीजों को गणमान्य नागरिकों ने लिया गोद,दिया पोषण पोटली

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Mar 9, 2025  |  5:30 PM

57 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
टीवी के मरीजों को गणमान्य नागरिकों ने लिया गोद,दिया पोषण पोटली

बोदरवार/कुशीनगर। टीवी को जड़ से खत्म करने के लिए चल रहे अभियान के अंतर्गत बोदरवार में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में पहुँचे हुए टीवी के पंद्रह मरीजों को ग्राम सभा सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों तथा केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा गोद लिया गया I और पोषण पोटली में मरीजों को विशेष पौष्टिक सामग्री भी दी गई I

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

ज्ञात हो, कि 09 मार्च रविवार को विकास खंड कप्तानगंज के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार के परिसर में लगने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में पहुँचे प्रधान राजकमल मद्देशिया, अरविंद चौबे,राजेश प्रजापति,कोटेदार प्रेमसागर, सेवानिवृत ग्राम विकास अधिकारी वावुलाल प्रसाद, डाo विप्लो विश्वास, मेवा देवी आदि गणमान्य लोगों द्वारा महत्वपूर्ण पहल करते हुए केंद्र पर पहुँचे हुए टीवी के सोलह मरीजों को प्रोटीन युक्त पोषण पोटली को देते हुए मरीजों को गोद लेने की जिम्मेदारी ली गई I यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री द्वारा संचालित टीवी मुक्त भारत अभियान का हिस्सा है I टीवी को जड़ से मिटाने के लिए चल रहे अभियान के अंतर्गत यह कार्यक्रम केंद्र पर आयोजित रहा I केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाo संजय भारद्वाज ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अलग अलग गाँवों में टीवी के रोग से पीड़ित चल रहे मरीजों को क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित केंद्र के कर्मचारीगणों द्वारा गोद लिया गया है I ताकि टीवी के मरीजों का सही ढंग से उपचार हो सके I और मरीजों की कमजोरी को दूर करने के लिए इन लोगों द्वारा प्रोटीन युक्त पोषण पोटली को भी बाँटा गया है I जिसमें प्रोटीन पाउडर, सोयाबीन, भुने हुए चने, फल, मुगफली दाना आदि शामिल है I

इस दौरान फार्मासिस्ट शैलेश पाण्डेय, वार्ड व्वाय इमितयाज अहमद, एसटीएस राकेश राव, एलए शक्ति प्रकाश सिंह, एलटी समीउलहक अंसारी, स्टाप नर्स रंजना राय व अनीता आर्या, एएनएम मेवा देवी, स्विपर सुरेंद्र प्रसाद और गिरधारी प्रसाद, अनिल प्रसाद, रामू प्रसाद आदि उपस्थित रहे I

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking