News Addaa WhatsApp Group

माल वाहक पिकप से अंगेजी शराब फ्रूटी बरामद,एक गिरफ्तार! तरयासुजान पुलिस की कार्यवाही

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 24, 2022  |  5:12 PM

587 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
माल वाहक पिकप से अंगेजी शराब फ्रूटी बरामद,एक गिरफ्तार! तरयासुजान पुलिस की कार्यवाही

कुशीनगर । जनपद के तरयासुजान पुलिस ने राष्ट्रीय राज मार्ग 27 के रास्ते माल वाहक पिकप से अंग्रेजी शराब फ्रूटी का खेप के साथ एक तस्कर को उस समय दबोचने में कामयाबी पायी है,जब तस्कर कुछ ही पलों में उसे बिहार सीमा में प्रवेश करने वाला ही था।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर...

मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी को जरिये मुखबीर सूचना मिली की बिहार नम्बर की एक पिकप वाहन से अंग्रेजी शराब की खेप हाइवे के रास्ते तस्करी की शराब को लेकर बिहार जाने वाली है। सूचना पर यकीन कर प्रभारी निरीक्षक ने चौकी प्रभारी बहादुरपुर को उक्त वाहन की लोकेशन दिया, वही चौकी पुलिस ने चौकी के सामने गड़ेबन्दी कर पिकप सँख्या बीआर 29 जी 4180 को रोकने का प्रयास किया,लेकिन चालक ने गाड़ी की गति बढ़ा दिया,जिसे पुलिस टीम ने दौड़ा कर दबोच लिया। जमा तलाशी के दौरान पिकप के अंदर अठारह पेटी फ्रूटी,पाँच सौ अस्सी अदद खुला फ्रूटी अंगेजी शराब बरामद किया गया। वही मंटू राम पुत्र रामचन्द्र राम निवासी कोनहवा मोड़ थाना टाउन गोपालगंज, जिला गोपालगंज को गिरफ्तार किया गया। मुकामी पुलिस पकड़े गये अभियुक्त को जेल भेज कर विधिक कार्यवाही में जुटी है।

एसएचओ कपिलदेव चौधरी बताते है: शराब तस्करी के विषय मे प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी ने दो टूक शब्दों में कहा की शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिये चलाये जा रहे अभियान की यह सफलता एक कड़ी है,इस कार्य मे लिप्त लोगो की चिन्हित करने की कार्यवाही जारी है,चिन्हित होने के बाद शराब तस्करो पर सख्त से सख्त कार्यवाही किया जयेगा,जिससे तस्करी पर अंकुश कायम किया जा सके।

संबंधित खबरें
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking