News Addaa WhatsApp Group Join करें

Taryasujan News:/तरयासुजान: चंद घंटों में ही पुलिस ने ढूंढ़ निकाला मोबाइल, युवक ने दिया पुलिस को धन्यवाद..

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 13, 2022  |  7:02 PM

942 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Taryasujan News:/तरयासुजान: चंद घंटों में ही पुलिस ने ढूंढ़ निकाला मोबाइल, युवक ने दिया पुलिस को धन्यवाद.. WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जनपद से पुलिस की तत्परता और छोटी बच्ची की ईमानदारी के चलते एक युवक का खोया हुआ मोबाइल वापस मिल गया। अपने बहन के घर जा रहे एक युवक को राष्ट्रीय राज मार्ग के किनारे उसका मोबाइल गिर गया। युवक ने मोबाइल खोने की सूचना बहादुरपुर पुलिस चौकी को दी। जिसके बाद पुलिस ने मात्र एक घंटे के अंदर युवक का मोबाइल उसको लौटा दिया। बता दे कि, मोबाइल किसी बच्ची को मिला था। जिसने मोबाइल पुलिस के हवाले कर दिया।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

शॉपिंग करने आया था युवक: बता दें कि, मामला तरयासुजान थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी बहादुरपुर के पास का है। जहां बाजार में शॉपिंग करने आया युवक का मोबाइल राष्ट्रीय राज मार्ग के किनारे कहीं गिर गया। इसकी सूचना देने वह चौकी पर गया था। चौकी प्रभारी बहादुरपुर अवनीश कुमार सिंह ने तत्काल पुलिस चौकी पर उपस्थित उप निरीक्षक गौरव श्रीवास्तव आरक्षी सदानंद पटेल को हाईवे के किनारे ढूढने को भेजते हुए खुद आरक्षी विरेन्द्र कुमार।सिंह को साथ लेकर खुद निकल लिए वही घटनास्थल पर जाकर युवक का मोबाइल ढूंढ निकाला। युवक का पर्स एक बच्ची के हाथ लग गया था, जो उसको देने चौकी आ रही थी। वहीं बच्ची की इमानदारी को देखते हुए पुलिस ने उसको 500 रुपए का पुरस्कार भी दिया।

पुलिस की हुई सराहना

पुलिस की इस तत्परता की सराहना भी हो रही है युवक मंजीत कुमार सिंह पुत्र राजेंद्र कुमार सिंह, निवासी थाना स्थानीय ने बताया कि पुलिस की तत्परता के चलते 1 घंटे के अंदर पुलिस ने हमारा मोबाइल ढूंढ निकाला। अगर पुलिस इसी तरह काम करने लगे तो थाने और चौकियों में चोरी की कंप्लेंट कम आएंगी। और जनता का पुलिस के प्रति विश्वास और बढ़ जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने में नाकाम; पिकप दुर्घटनाग्रस्त
सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने में नाकाम; पिकप दुर्घटनाग्रस्त

कुशीनगर। जिले में गोवंश तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता के…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज

हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों…

थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking