तरयासुजान/कुशीनगर | राष्ट्रीय राज मार्ग 28 के रास्ते बिहार होकर बंगाल को जा रही प्रतिबन्धित गो बंश की एक खेप को तस्करो के हाथ से मुक्त कराने में तरयासुजान थाना के पुलिस चौकी बहादुरपुर पुलिस उस समय कामयाब हुई जब कुछ ही क्षण में तस्कर उसे बिहार में प्रवेश कराने ही वाले थे।
मिली जानकारी के मुताबिक आज लगभग ग्यारह बजे के आस-पास जरिये मुखबिर सूचना पर चौकी प्रभारी बहादुरपुर दीपक सिंह , हेड कांस्टेबल विजय सिंह,हेड कांस्टेबल उदयभान मिश्र, हेड कांस्टेबल संजय सिंह,आरक्षी उमेश कुमार, आरक्षी अवधेश यादव,आरक्षी दीनदयाल गुप्त की टीम ने गडबन्दी कर ट्रक नम्बर यूके17 सी ए 3796 को रोका ट्रक की जामा तलाशी में प्रतिबन्धित गो बंश मिले, वही चालक भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने दौड़ा कर पकड़ लिया।
मुकामी पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाई में जुटी है।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…