कुशीनगर। जनपद के तरयासुजान पुलिस ने सोमवार को सुबह -सुबह राष्ट्रीय राज्य मार्ग 28 के रास्ते बिहार वाया बंगाल भेजे जा रहे प्रतिबन्धित गो बंश से भरी एक डीसीएम ट्रक से सत्तरह राशि गो बंश को मुक्त कराते हुये चार पशु तस्करों को दबोचने में सफल हुई है।
बता दे,पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज फूलचंद के कुशल नेतृत्व में सोमवार को सुबह तरया सुजान पुलिस द्वारा एक अदद डीसीएमएस MH03CV 7006 में सत्तरह राशि गोवंशीय पशु जीवित (पन्द्रह राशि सांड व दो राशि गाय) के साथ कुल चार अभियुक्तो की गिरफ्तारी में सफलता प्राप्त की है।
जरिये मुखबीर सूचना पर चौकी बहादुरपुर नेशनल हाइवे पर नाके बन्दी कर चौकी प्रभारी बहादुरपुर धनन्जय कुमार राय, हेड कांस्टेबल विजली सिंह, आरक्षी सन्दीप यादव,आरक्षी रितेश यादव, आरक्षी विरेन्द्र सिंह, आरक्षी अनिल यादव, आरक्षी बाबूराम सिंह की टीम ने बताये गये वाहन की प्रतीक्षा में लगे थे , तबतक उक्त ट्रक आते दिखाई दिया, जिसे रोक लिया गया,जमा तलाशी में ट्रक में रस्सी में सत्तरह राशि गो बंश जकड़े मिले वही ट्रक से चार लोग दबोचे गये जिनकी पहचान अनवर जमाल पुत्र सगीर निवासी ररिया थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी उम्र करीब 22 वर्ष, इसलामुद्दीन पुत्र सज्जाद निवासी नवाब मुहल्ला मैकलगंज थाना मैकलगंज जनपद लखीमपुर बिहार उम्र 25 वर्ष,निसार मोहम्मद पुत्र मदारू साकिन नवाब मुहल्ला मैकलगंज थाना मैकलगंज जनपद लखीमपुर बिहार उम्र 32 वर्ष,अशोक कुमार पुत्र शिव प्रताप सा0 बांसताली थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी उम्र करीब 21 वर्ष, के रुप मे हुई। पकड़े गए जानवरो को मुकामी पुलिस सपुर्दगी में गोशाला भेज दिया वही ,गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध सु संगत धराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी कहते है: सफलता से लबरेज प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी कहते है की पकड़े गये तस्करो से पुलिस को काफी सुराग हाथ लगा है,पुलिस को मिले सुराग पर अपना कार्य शुरू कर दिया है, इस गलत कार्य मे लगे कुछ लोगो की कुण्डलिया पुलिस तलाश रही है, साक्ष्य मिलते ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा,किसी कीमत पर थाना क्षेत्र से इस प्रकार की कारोबार नही होने दिया जाएगा।
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…