कुशीनगर। बीती रात सुबह-सुबह तरयासुजान पुलिस ने थाना क्षेत्र के टड़वा-खुदरा मार्ग पर बिहार प्रदेश के तरफ जा रहे गो बंश की खेप को तस्करो से मुक्त कराते हुये तीन माल वाहक पिकप पर लदे दस राशि गो बंश के साथ दो अभियुक्तो को दबोचने में कामयाब हुई है।
जरिये मुखबीर सूचना मुकामी पुलिस को मिली की टड़वा -खुदरा मार्ग से गो बंश की खेप को लेकर तस्कर बिहार के तरफ जाने वाले है। सूचना पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिल देव चौधरी, चौकी प्रभारी धनन्जय राय, उप निरीक्षक विनय कुमार , हेड कांस्टेबल शशिकांत यादव, हेड कांस्टेबल विजली सिंह, धर्मबीर यादव, आरक्षी अभिषेक राय, रितेश यादव, राम सिंह, सत्यम राय की टीम ने बताये गये मार्ग पर नाकाबन्दी कर उक्त वाहनों की आने की प्रतीक्षा में जुटे थे की तब तक तेज गति से तीन पिकप वाहन संख्या यूपी 57 टी 4133,यूपी 57 टी 9510,मैजिक महेंद्रा रजिस्ट्रेशन नम्बर( नही) आते दिखाई दिये, जिसे पुलिस टीम ने रोका, तो उसमें सवार पुलिस टीम को देखकर भागने लगे फिर भी पुलिस ने दो को दौडा कर पकड़ लिया, शेष अंधरे के लाभ लेकर भाग निकले। जब वाहनों की जाँच किया तो उसमे तिरपाल के अंदर ढंक कर क्रूरता पूर्वक दस राशि गो बंश सात राशि गाय, तीन राशि बछड़ा लादे हुये थे। पकड़े गए अभियुक्तो की पहचान रोशन चौहान पुत्र हरिश्चंद्र निवासी हरिहरपुर थाना स्थानीय,प्रमोद चौहान पुत्र हरिकेश निवासी भटवलिया नम्बर 1, तमकुहीराज, थाना तरयासुजान के रूप में हुई है।
ज्ञात रहे की लगतार हो रही गो बंश की बरामदगी से तस्करो में हड़कम्प मचा हुआ है। अड़तालीस घण्टे पहले एक लग्जरी स्कार्पियो में दो राशि छोटे बछड़ो की बरामदगी कर पुलिस ने एक बार सबको चौका दिया था, वही तस्करो के तस्करी का नया प्रयोग का खुलासा चौकी प्रभारी बहादुरपुर धनन्जय राय की टीम ने कर यह साबित कर दिया है, की तू – डाल -डाल तो पुलिस पात- पात।
बहरहाल सीमावर्ती क्षेत्रों में एक बार फिर अबैध कार्य करने वालो की नकेल कसने के लिये तरयासुजान पुलिस सक्रिय नजर आ रही है। जिससे तस्करो में खलबली मची है।
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…