कुशीनगर। आगमी मोहर्रम के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस काफी सतर्क और सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल के दिशा-निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में चौकी बहादुरपुर पुलिस ने किया सीमावर्ती क्षेत्र में ताजिया रुट मार्ग का निरीक्षण के साथ पैदल गस्त ।
इस दौरान चौकी प्रभारी बहादुरपुर अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि लोगों को उच्च न्यायालय के गाइड लाइन के अनुपालन करने के साथ हिदायत दी कि मोहर्रम के दिन तलवार,भाला फरसा,आदि नही निकाला जाएगा। उन्होंने ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम का त्यौहार मनावे। जलुस व ताजिया निकालने के दौरान माहौल खराब करने वालो के बिरुद्व सख्त कार्यवाही की जाएगी अराजक तत्व बख्शे नहीं जाएंगे।इस दौरान उप निरीक्षक गौरव श्रीवास्तव, आरक्षी विरेन्द्र कुमार सिंह, आरक्षी पंकज यादव,आरक्षी विलास यादव,आरक्षी सुमित सिंह,आरक्षी ब्रजेश,आरक्षी गुप्ता के साथ पीएसी बल मौजूद रहा।
कुशीनगर। जिले में गोवंश तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता के…
हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों…
कुशीनगर। धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली के त्योहार पर बाजारों में उमड़ने वाली…
कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…