News Addaa WhatsApp Group Join करें

शैक्षिक आर्थिक और सामाजिक उन्नयन का मूल आधार है “ई-कामर्स”- डॉ. कौशल किशोर तिवारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 30, 2022  |  4:23 PM

589 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शैक्षिक आर्थिक और सामाजिक उन्नयन का मूल आधार है “ई-कामर्स”- डॉ. कौशल किशोर तिवारी WhatsApp
Responsive image
  • आत्म अनुशासन के बूते ही विश्व का सिरमौर बनेगा भारत- सुरेश चन्द्र

गोरखपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय पीपीगंज गोरखपुर में आयोजित एक दिवसीय “भारत में ई-बैंकिंग अवसर एवँ चुनौतियाँ” विषयक संगोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए राजकीय महाविद्यालय सुकरौली कुशीनगर के वाणिज्य विभाग के असि. प्रोफेसर डॉ. कौशल किशोर तिवारी ने कहा कि आज राष्ट्र की आर्थिक सामाजिक शैक्षिक और साँस्कृतिक प्रगति में ई कामर्स का अप्रतिम योगदान है, किसी राष्ट्र के उन्नयन की इबारत उस देश की शैक्षिक आर्थिक और सामाजिक धरातल पर ही लिखी जाती हैं,

आपके लिए और..- कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे...

समारोह की अध्यक्षता कर रहे जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य सुरेश चन्द्र ने कहा कि कठिन परिश्रम, अपार धैर्य, और असीम अनुराग के बल पर छात्र जीवन में मनचाहा लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं, प्राचार्य महोदय ने कहा कि आत्म अनुशासन के बूते ही भारत विश्व का सिरमौर बनेगा l एक दिवसीय संगोष्ठी की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अपर्ण और द्वीप प्रज्जवलन से हुआ l विद्यालय के प्राचार्य एवं उप प्राचार्य ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ, प्रतिक-चिन्ह व अंग वस्त्र भेट कर सम्मानित किया l स्वागत भाषण व अतिथि परिचय विद्यालय की उप-प्राचार्य डॉ. सुमेधा पाण्डेय ने किया l

समारोह का संचालन विद्यालय के वाणिज्य शिक्षक अजय तिवारी ने किया, आभार ज्ञापन डॉ. मनोज कुमार सिंह ने किया l सरस्वती वंदना और स्वागत गीत जन्नत, विद्या, अंकिता, शालिनी, सविता, सभ्यता, प्रमिला आदि छात्राओं ने किया l समारोह में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक नरेंद्र कुमार सिंह, राज नारायण लाल, विनोद पाण्डेय, अमनदीप तनेजा, महेश तिवारी, रवि प्रकाश, उदय नाथ यादव, लव कुमार शर्मा, डॉ. रामानुज पाण्डेय, के के दुबे आदि का उपस्थिति व संबोधन सराहनीय रहा, इसके अलावा उक्त अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं वाणिज्य वर्ग के सभी छात्र उपस्थित रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking