गोरखपुर (न्यूज अड्डा) । शनिवार को पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व सरल सादगी, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं कर्तव्य निष्ठा की प्रतिमूर्ति पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री का जन्म जयंती मना रहा है। महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती पर अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर गोरखपुर के अध्यक्ष कृष्ण कुमार की अगुवाई में सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में टाऊन हॉल तथा शास्त्री चौक पर उपस्थित होकर माल्यार्पण किया गया व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर महामंत्री दुर्गेश कोरी, अनिल कुमार, उपाध्यक्ष राजेश पासवान, लोकेश पासवान, अनिल कनौजिया, अखिलेश कुमार, मंत्री सनी भारती, मीडिया प्रभारी इं. बृजमोहन आदि पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
गोरखपुर। जीआरपी थाना गोरखपुर पुलिस टीम ने ईमानदारी और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते…
गोरखपुर । राजकीय रेलवे पुलिस थाना जीआरपी गोरखपुर अनुभाग द्वारा रेलवे सुरक्षा को लेकर…
गोरखपुर । 15 वर्षीय सुप्रिया चौबे ने फॉरएवर मिस टीन इंडिया 2025 सिटी फिनाले…
गोरखपुर । गोरखपुर की होनहार बेटी रितिका चौबे ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास के…