News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर को रेल सुविधा से जोड़ने को लेकर जन प्रतिनिधियों का मुहिम तेज

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 8, 2021  |  6:46 PM

730 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर को रेल सुविधा से जोड़ने को लेकर जन प्रतिनिधियों का मुहिम तेज
  • विजय दूबे सांसद कुशीनगर व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी बैठक मे उठाया कुशीनगर से रेल सेवा से जोड़ने का मुद्दा

कसया/कुशीनगर (न्यूज़ अड्डा)। कुशीनगर बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली को रेलवे सुविधा से जोड़े जाने के लिए जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगो द्वारा मांगे तेज हो गयी है l कुशीनगर के एक होटल मे मंगलवार को रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन डा. राधामोहन सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।

आपके लिए और..- शोर पर चला कानून का डंडा : एसपी केशव कुमार...

बैठक मे कुशीनगर को रेल सुविधा से जोड़ने और कुशीनगर जनपद मे पूर्व से संचालित हो रहे रेल परियोजना के स्थिरता को विस्तार करने से सम्बंधित चर्चाये की गयी l बैठक का उद्देश्य गोरखपुर-कुशीनगर-पडरौना रेल परियोजना जो राज्य सरकार का अंशदान न मिलने के कारण अटकी पड़ी है। तथा यही हाल छितौनी-सेवरही रेल परियोजना का भी है। इन्ही मुद्दों को लेकर बैठक मे कुशीनगर रेलवे से संबंधित स्थाई संसदीय समिति के समक्ष कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे ने यह मामला उठाया तो रेलवे के अधिकारियों ने यह बात कही कि 1476 करोड़ रुपये है कुशीनगर रेल परियोजना की लागत l राज्य सरकार को लागत का 50 फीसद अंशदान रेलवे को देना है। इसके बाद ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। भारत सरकार ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में इस परियोजना को मंजूरी दी थी। प्रस्तावित 65 किमी. रेल लाइन के लिए बजटीय स्वीकृति भी मिल गई थी। भूमि अधिग्रहण को सर्वे किए जाने के लिए मंत्रालय ने एक करोड़ का बजट भी जारी कर दिया था। मामला सर्वे तक सिमट कर रह गया है। सर्वे के तहत सरदारनगर से हेतिमपुर तक बिछाई गयी

सरदारनगर चीनी मिल की नैरोगेज रेल लाइन को भी परियोजना के तहत शामिल कर लिया गया। छितौनी-तमकुही 64 किमी. रेल लाइन बिहार से होकर गुजरती है, यहां भी अंशदान की समस्या फंसी है। राज्य सरकार अगर 50 फिसद अनुदान के लिये सहमति दे तो यह परियोजना कुशीनगर से जुड़ने व अन्य स्थिर पड़े यहाँ के रेल परियोजना को गति प्रदान हो जायगा और विस्तार भी होगा। इस तरह से देखा जाय तो इस परियोजना में अंशदान बड़ा रोड़ा साबित हो रहा है। विधायक रजनीकांत मणि ने कुशीनगर को रेल मार्ग से जोड़ने व रेल आरक्षण केंद्र पुनः चालू करने की मांग पत्रक देकर की। पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव, कुशीनगर को रेल सेवा से जोड़ने की मांग करने वाले सतीश मणि त्रिपाठी ने भी पत्रक दिए।

बैठक मे आये कमेटी के सदस्यों ने महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर और रामाभार स्तूप का दर्शन, पूजन किया। माथा कुंवर बुद्ध मंदिर परिसर में जलभराव के कारण उसका दर्शन नहीं कर सके। इस मौके पर विधायक जटाशंकर त्रिपाठी,पवन केडिया, जगदंबा सिंह, सतीश मणि त्रिपाठी, कृष्ण कुमार, ओमप्रकाश जायसवाल, शैलेंद्र प्रताप सिंह आदि जनप्रतिनिधि, सदस्य व पार्टी के लोग उपस्थित रहे।

रेल स्थाई संसदीय समिति के सदस्यउपस्थित रहे

कुशीनगर में रेल स्थाई संसदीय समिति के गोपनीय बैठक में 16 सदस्य शामिल रहे। उनमें क्वीन ओझा, आरडी पाठक, कुनाल कुमार सिंह, बनानी सरकार जोशी, आरएल यादव, अरुन के कौशिक, अशोक सिदार्थ, सरोज पांडेय,फूलो देवी नेताम,मनोज कुमार झा,नरहरि अमीन,गोपाल जी ठाकुर, अरविंद गनपत स्वांट, सुमेधानंद सरस्वती, मुकेश राजपूत, केसारी देवी पटेल, मनोज कुमार, सुनील कुमार मंडल, जसकौर मीना,दिव्य कुमारी, कौशलेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शोर पर चला कानून का डंडा : एसपी केशव कुमार की सख्ती ,62 डीजे संचालकों पर मुकदमा
शोर पर चला कानून का डंडा : एसपी केशव कुमार की सख्ती ,62 डीजे संचालकों पर मुकदमा

कुशीनगर । ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ कुशीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहर्रम…

सांसद ने सड़क का किया लोकार्पण
सांसद ने सड़क का किया लोकार्पण

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित सिधावल – परतावल मुख्य मार्ग से निकल कर…

खड्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में 02 बाल अपचारियों को लिया अभिरक्षा
खड्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में 02 बाल अपचारियों को लिया अभिरक्षा

खड्डा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के…

कार-बाइक की टक्कर में तीन की मौत
कार-बाइक की टक्कर में तीन की मौत

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हाटा पिपराइच मार्ग पर तेज रफ्तार कार की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking