News Addaa WhatsApp Group Join करें

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण व आयोजित चौपाल मे प्रतिभाग किया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 17, 2022  |  7:42 AM

396 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण व आयोजित चौपाल मे प्रतिभाग किया

कुशीनगर।जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा आज दुदही विकास खण्ड स्थित ग्राम पंचायत मठिया माफी में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण व आयोजित चौपाल मे प्रतिभाग किया गया।जिलाधिकारी ने मठिया माफी अमृत सरोवर निरीक्षण दौरान सरोवर के आस पास बच्चों के खेलने की जगह व पानी मे वोटिंग की व्यवस्था किये जाने हेतु निर्देशित किया।तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत मठिया माफी मुसहर टोला में आयोजित ग्राम चौपाल की अध्यक्षता की गई। चौपाल में ग्रामवासियों से विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की ग्राम पंचायत में अद्यतन प्रगति के बारे में पूछा गया। इस क्रम में विभिन्न विभागाध्यक्षों ने अपने अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में ग्रामवासियों को बताया।

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

इस क्रम में ग्राम में सामुदायिक शौचालयों की स्थिति, पी एम/सी एम आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, हैंड पम्पों की स्थिति, समूह की महिलाओं के रोजगार सृजन, राशन, आयुष्मान कार्ड, पी एम किसान सम्मान निधि की अद्यतन स्थिति के बारे में जाना गया।

उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि चौपाल का मकसद है कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचे। इस क्रम में समूह की महिलाओं द्वारा आय सृजन की प्रशंसा करते हुए उन्होनें कहा कि अन्य महिलाएं भी इनसे जुड़े व आय के साधन में बढ़ोतरी करें। गांव से गरीबी दूर करने में यह महत्वपूर्ण होगा। जिलाधिकारी ने इस क्रम में पी एम अजय योजना की भी चर्चा की जिसके माध्यम से अनुसूचित जाति/जनजाति के बेरोजगार को रोजगार से जोड़ा जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना के संदर्भ में समाज कल्याण विभाग गांव में कैम्प करेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम के समग्र विकास हेतु उक्त योजना लायी गयी है इसका लाभ लें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने कहा ग्राम में किसी भी प्रकार की शिकायतों के संदर्भ में ग्राम पंचायत सहायक के माध्यम से समस्याओं से अवगत कराएं उसका निस्तारण किया जाएगा।

इस अवसर पर उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार, उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आर एस गौतम, उप कृषि निदेशक आशीष कुमार समेत सभी जनपदस्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking