News Addaa WhatsApp Group Join करें

2024 का चुनाव सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि देश को विकसित बनाने का चुनाव है- डॉ अजय मणि त्रिपाठी

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 24, 2024  |  6:39 PM

124 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
2024 का चुनाव सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि देश को विकसित बनाने का चुनाव है- डॉ अजय मणि त्रिपाठी
  • भाजपा गोरखपुर क्षेत्र का बुद्धिजीवी सम्मेलन 26 फरवरी को कुशीनगर में

कुशीनगर।प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारत को विश्व गुरू बनाने के संकल्प को पुरा करने में निश्चित रूप से सबसे बड़ी भूमिका बुद्धिजीवी वर्ग की ही है और इस दृष्टिकोण से 2024 के लोक सभा चुनाव में बुद्धिजीवी वर्ग का दायित्व स्वतः बढ़ जाता है। आगामी लोकसभा चुनाव सिर्फ सरकार चुननें का चुनाव नहीं है, बल्कि भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के धारा को जो 2014 से मोदी जी के प्रधानमन्त्री बनने के वाद प्रारम्भ हुई उसे 2024 में शिखर तक पहुँचाने का चुनाव है।

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...

उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक डॉ अजय मणि त्रिपाठी ने शनिवार को राम-जानकी मठ कसया में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा।

उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि देश को विकसित बनाने का चुनाव है। देश का प्रबुद्ध जन देश विकसित बनाने के लिए आगे आए इसलिए भारतीय जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ गोरखपुर क्षेत्र द्वारा आगामी 26 फरवरी 2024 को महात्मा बुद्ध के परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर के एक होटल में गोरखपुर क्षेत्र के अन्तर्गत निवास करने वाले समाज के सभी वर्गों के बुद्धिजीवीयो का एक विशाल सम्मेलन करने जा रही है जिसके मुख्य आतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामन्त्री एवं राज्यसभा के सांसद माननीय अरूण सिंह जी होंगे तथा बतौर विशिष्ट अतिथि गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय की गरिमामयी उपस्थिती रहेगी।उन्होंने कहा कि मोदी योगी के नेतृत्व में सभी सांस्कृतिक स्थलों और ऐतिहासिक धरोहरों को उनकी मूल पहचान में वापस लाना,अयोध्या धाम में सनातन धर्म के मूल में विद्यमान मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम चन्द्र जी के दिव्य-भव्य मंदिर की स्थापना हो, अथवा संगम नगरी इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करना हो, चाहे कश्मीर में धारा-370 समाप्त करके उसे देश के अन्य हिस्से से जोड़ना हो, या फिर देश के नये संसद भवन में धर्म दंड सेंगोल की स्थापना करवारकर हमारी मातृ शक्ति को सुदृण और सशक्त करने के लिए “नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास करवाकर लोक सभा और विधान सभाओं में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करवाना हो। यह सारे प्रयास न सिर्फ भारतीय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को मजबूती प्रदान कर रहे है, बल्कि एक नए विकसित भारत को विश्व के समक्ष स्थापित कर रहे है।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिला संयोजक निखिलेश्वर मिश्र उपस्थित थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया विद्युत उप केन्द्र का बुरा हाल , आपूर्ति बाधित
विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया विद्युत उप केन्द्र का बुरा हाल , आपूर्ति बाधित

मथौली बाजार/कुशीनगर । विद्युत कटौती और फाल्ट बार बार होने से सोहसा मठिया विद्युत…

खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह…

महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking