News Addaa WhatsApp Group

संस्था अंजुमन इस्लामिया परसौनी, हाटा के प्रबन्ध समिति का चुनाव 7 जुलाई को!

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 15, 2021  |  7:39 PM

701 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
संस्था अंजुमन इस्लामिया परसौनी, हाटा के प्रबन्ध समिति का चुनाव 7 जुलाई को!
  • नामांकन/नाम वापसी/मतदान/मतगणना तथा परिणाम की घोषणा सहित सभी प्रक्रियाएं एक ही दिन

कुशीनगर | निर्वाचन अधिकारी/जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि संस्था अंजुमन इस्लामिया ग्राम परसौनी पो0 परसौनी वाया पड़रौना, तहसील हाटा, जनपद कुशीनगर, के प्रबंध समिति का चुनाव पंजीयन सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के प्राविधानों अन्तर्गत अधोहस्ताक्षरी के स्तर से चुनाव के समस्त प्रक्रियाओं को पूर्ण किये जाने के लिये प्रबन्ध समिति का गठन /निर्वाचन दिनांक 07-07 2021 दिन बुधवार को अधोहस्ताक्षरी कायार्लय में सम्पन्न होगी।
, जिलाअल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि प्रबन्ध समिति का नामांकन दिनांक 07-07-2021 को अपरान्ह 1.00 बजे से 1.30 बजे तक, नाम वापसी 1.30 बजे से 2.00 बजे तक, मतदान 2.00 बजे से 3.00 बजे तक, तथा मतदान के उपरांत मतगणना व परिणाम की घोषणा की जाएगी।
उन्होंने सोसायटी के समस्त (20) सदस्यों को अवगत कराया है कि दिनांक 07-07-2021 को मध्यान्ह 12.00 बजे अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपस्थित हो कर प्रबन्ध समिति का गठन/ निर्वाचन में भाग लेने का कष्ट करें साथ ही उन्होंने सभी सदस्यों को अपनी पहचान पत्र हेतु फोटो पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, को साथ लाने की अपेक्षा की है ताकि विधिमान्य सदस्यों की पुष्टि हो सके।
उहोने बताया कि संस्था के निर्वाचन प्रक्रिया ससमय पूर्ण की जाएगी। संस्था के सदस्यों द्वारा यदि निर्वाचन में भाग नही लिया जाता है तो वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking