रामकोला /कुशीनगर । इंसानियत का पैगाम देने वाला ईद का पर्व गुरुवार को शान्ति पूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एक महीने की पवित्र रमजान के बाद गुरुवार को मुस्लिम भाइयों ने मस्जिद में इकट्ठा होकर ईद की नमाज अदा की। इस खुशी के पर्व पर ईद की सेवइयां एवं अन्य सामग्रियां बाँटी गई। इसके साथ ही गरीबों के बीच जकात (दान), फितरा आदि भी बांटा गया। बुधवार की शाम को जैसे ही चाँद दिखने की खबर मिली रोजेदार बेहद खुश दिखे तथा गुरुवार की सुबह उनकी यह खुशी परवान चढ़ गई। नए रंग बिरंगे कपड़े पहन कर मुस्लिम भाई सड़क पर निकल गए थे उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी। दरअसल यह खुशी एक महीने के पवित्र रमजान की समाप्ति की थी। इस मौके पर रामकोला के जामा मस्जिद सहित क्षेत्र के सूरजपट्टी, मोती पाकड़, मिश्रौली, बिहुली, सपहा आदि मस्जिदों में सुबह की प्रार्थना से पहले मुसलमानों ने अपने हैसियत के अनुसार फितरा किए तथा नमाज अदायगी के बाद मुल्क के अमन – चैन के लिए दुआएं की। स्थानीय कस्बे के जामा मस्जिद में जुल्फिकार अली, मैनुद्दीन उर्फ मैना, फिरोज अली आदि ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
इस पर्व के मौके पर पुरानी दुश्मनी प्यार मोहब्बत तथा भाई-चारे में तब्दील हो गई। ईद की बधाई देने वालों में सभी धर्म वर्ग और राजनीतिक पार्टियों के प्रतिष्ठित लोगों ने भाग लिया। सभासद मैना और पूर्व सभासद जुल्फिकार ने बताया कि ईद का पर्व हम लोगों के लिए बहुत खुशी का होता है।।
कुशीनगर। जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवा राजापाकड़ में स्थित पुलिस सहायता केंद्र…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक अजीबोगरीब घटना ने…
कुशीनगर। जिले में इन दिनों मिट्टी खनन का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा…
हाटा कुशीनगर: कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकटिया लाला टोला में रविवार के अपरान्ह एक…