खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने एक साल पूर्व अपहरण व अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमें की अपहृत लड़की को खड्डा नगर के एक चौराहे से बरामद किया है जबकि आरोपी युवक फरार हो गया है। पुलिस लड़की को चिकित्सीय जांच सहित अन्य कार्रवाई में जुटी है।
थाना खड्डा के एस आई पीके सिंह ने बताया कि बोधीछपरा गांव निवासी संजय यादव फरवरी 2020 में पडोस गांव की एक लड़की को बहला- फुसलाकर भगा ले गया था। लड़की के परिजनों ने तहरीर देकर खड्डा थाने में हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव निवासी संजय यादव पर अपहरण सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
सोमवार को मुखवीर की सूचना पर एस. आई. पी.के सिंह की अगुवाई में महिला कां. मानसी सिंह, प्रेमनाथ वर्मा, राहुल अत्री ने नगर के महाराणा प्रताप चौक से लड़की को बरामद कर लिया है जबकि आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस ने लड़की को महिला अभिरक्षा में बरामद कर मेडिकल, बयान सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…