News Addaa WhatsApp Group Join करें

भाजपा कसया नगर मण्डल व देहात मंडल,टेकुआटार मण्डल की बैठक हुई सम्पन्न।

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Dec 5, 2021  |  6:24 PM

796 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भाजपा कसया नगर मण्डल व देहात मंडल,टेकुआटार मण्डल की बैठक हुई सम्पन्न।
  • 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को भारी बहुमत से चुनाव जिताने का संकल्प लिया गया।

कुशीनगर। रविवार को भाजपा कसया नगर व कसया देहात मंडल,टेकुआटार मण्डल के मण्डल अध्यक्ष,मण्डल प्रभारी,शक्ति केंद्र संयोजक एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों की सयुक्त बैठक नगरपालिका परिषद कार्यालय के विवाह भवन सम्पन्न हुई।मुख्य अतिथि के रुप मे पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ल शामिल हुए।शिव प्रताप शुक्ल शनिवार से तीन दिवसीय प्रवास पर हैं।मुख्य अतिथि श्री शुक्ल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।बैठक की शुरुआत दिप प्रज्वलित व राष्ट्रगीत गाकर किया गया गया।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

बैठक को सम्बोधित करते हुए शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा जनकल्याणकारी कार्यों के साथ विकास की गाथा लिख रही है व पूर्ण बहुमत के साथ 2022 में फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है।भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।भाजपा सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से पूरी लगन व ईमानदारी से पार्टी के प्रचार प्रसार में जुटने का आह्वान किया।साथ ही बैठक में 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को भारी बहुमत से चुनाव जिताने का संकल्प लिया गया।

बैठक में जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र,विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी,जिला महामंत्री संतोष दत्त राय,जय प्रकाश शाही,भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष रामायण कुशवाहा,नगर मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव,विस्तारक रवि प्रकाश पाण्डेय,लल्लन मिश्र समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking