News Addaa WhatsApp Group

जिलापंचायत कुशीनगर की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्षता में हुई संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 20, 2022  |  5:45 PM

492 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जिलापंचायत कुशीनगर की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्षता में हुई संपन्न

कुशीनगर। जिला पंचायत कुशीनगर की बैठक जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।उक्त बैठक में जिला पंचायत की विगत बैठक के कार्यवृत्ति संदर्भित कार्यवाही तथा जनपद के विभिन्न विभागों के विभागध्यक्षो से जनपद से जुड़ी समस्याओं के बारे में सवाल जवाब किया गया।

इस क्रम में जिला वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में कराए जा रहे परियोजनाओं के प्रगति पर विचार विमर्श विचार किया गया, एवं वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु 39 करोड़ रुपये का परिव्यय अनुमोदित किया गया। जनपद के विकास संबंधी विभिन्न विभागों की संचालित योजनाओं की समीक्षा हुई, जिला पंचायत द्वारा पूर्व में स्वीकृत एवं अधूरी परियोजनाओं को पूर्ण कराने एवं पूर्व में कराए गए निविदा पर विचार किया गया। जिला पंचायत की उक्त बैठक में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष से जिला पंचायत के सदस्य व जनप्रतिनिधियों ने जवाब तलब किया। इस संदर्भ में अधीक्षण अभियंता विद्युत से जर्जर तार की समस्या, विद्युत आपूर्ति बाधित होने, लो वोल्टेज की समस्या, के संदर्भ में शीघ्र ही सभी शिकायतों का निस्तारण कर लिए जाने का आश्वासन दिया गया,। इसी प्रकार अधिशासी अभियंता जल निगम से सेवरही क्षेत्र के ग्रामो में पानी सप्लाई नहीं होने की समस्या, नीर निर्मल परियोजना के संदर्भ में उत्पन्न समस्या, टैंक से पानी सप्लाई नहीं होने की समस्या, चीनी मिलों द्वारा गन्ना घटतौली किये जाने की समस्या, के संदर्भ में जिला गन्ना अधिकारी द्वारा चीनी मिल के बाहर मैनुअल कांटा लगवाए जाने की बात कही गई जिस पर सभी द्वारा सहमति व्यक्त किया गया । जनपद के सभी रजवाहों में हेड से टेल तंक पानी पहुंचाने की मांग की गई। अवैध बालू खनन के संबंध में प्रभावी कार्यवाही न होने पर मा0 सदस्य गण द्वारा घोर नाराजगी व्यक्त की गई जिस के क्रम में खनन अधिकारी द्वारा बालू माफियाओं पर प्रभावी कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया गया ।
टूटी हुई सड़कों//गड्ढा युक्त सड़कों के मरम्मत कार्य, हेतु सम्बंधित द्वारा 15 नवम्बर तंक सभी सड़कों के मरम्मत कार्य कर लिए जाने की बात कही गई।

समाज कल्याण अधिकारी विपिन पांडेय से विगत वर्ष हुई सामूहिक विवाह योजना में अनियमितता से संदर्भित समस्या के सम्बन्ध में प्रभावी कार्यवाही न किये जाने पर कमेटी गठित कर तत्काल प्रभावी कार्यवाही किये जाने की मांग की गई।उपस्थित जनप्रतिनिधियों /जिला पंचायत सदस्यों के सवालों के जवाब सम्बंधित अधिकारियों द्वारा दिए गए तथा समय से सभी शिकायतों का निस्तारण किए जाने का आश्वासन भी दिया।

अंत में सभा को संबोधित व समापन करते हुए अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहा कि सरकार के विकास की योजनाओं को नियमानुसार समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें, जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ आम व्यक्ति तक पहुंच सके व सरकार की मंशा तथा उद्देश्य भी पूरा हो सके। मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने इस अवसर पर सभी सम्मानित सदस्यों को अवगत कराया कि प्राप्त हुए शिकायतों / आवेदन पत्रों का निस्तारण समय बद्धता के साथ सुनिश्चित की जाने का आश्वसन दिया गया।इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विंध्याचल कुशवाहा, जिला पंचायत राजअधिकारी अभय यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन पांडे, एक्सईएन विद्युत , एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, एक्सईएन जल निगम, जिला गन्ना अधिकारी सहीत अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण व जिला पंचायत सदस्य गणों की उपस्थिति रही।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking