News Addaa WhatsApp Group Join करें

लापता बच्चे को चौबीस घंटे में पुलिस ने किया बरामद, परिजन और विधालय परिवार पुलिस अधीक्षक से मिला कर बोले- Thank you कुशीनगर पुलिस

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 14, 2022  |  8:03 PM

1,055 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लापता बच्चे को चौबीस घंटे में पुलिस ने किया बरामद, परिजन और विधालय परिवार पुलिस अधीक्षक से मिला कर बोले- Thank you कुशीनगर पुलिस WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। घर के मुखिया का संस्कार का असर परिवार के अन्य सदस्यो पर थोड़ा अवश्य ही पड़ता है। यह कहना है कुशीनगर पुलिस के लिए जिनके मुखिया धवल के स्वभाव की असर महकमे में काफी हद तक देखने सुनने को मिल रहा है। कुशीनगर में धवल जयसवाल की पुलिस काफी सजग के साथ अपने कर्तव्यों के प्रति सर्तक देखी जा रही है। सतर्कता और सजगता का परिणाम ही है की जिले की थाना कसया पुलिस ने दस वर्षीय हरेन्द्र को मात्र चौबीस घण्टे में सकुशल बरामद कर परिजन के दिल जीत लिया। इस सराहनीय कार्य से प्रभावित होकर बच्चे के परिजन और विधालय परिवार द्वारा बुधवार को पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल को पुष्पगुच्छ भेट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

यह था घटना

दिनांक 12.09.2022 को थाना कसया क्षेत्रान्तर्गत सुरज कुमार पुत्र हरेन्द्र जायसवाल उम्र लगभग दस वर्ष साकिन कुशीनगर बुध्द नगरी थाना कसया जनपद कुशीनगर जो न्यू बचपन स्कूल कुशीनगर में पढ़ने के लिए निकला था और गायब हो गया था। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल अभियोग पंजीकृत कर बच्चे की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे ।जिसके क्रम में मात्र चौबीस घण्टे तेरह तारीख को दोपहर में बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस टीम के इस सराहनीय कार्य से प्रभावित होकर बच्चे के परिजनों एवं विद्यालय के अध्यापकगण द्वारा पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया है। परिजनों ने सीओ पीयूषकान्त राय व थानाध्यक्ष कसया डॉ आशुतोष कुमार तिवारी समेत पुलिस टीम के प्रति धन्यवाद व आभार जताया व पुलिस की सक्रियता की सराहना की।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज

हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों…

थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking