खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्बा स्थित जटाशंकर पोखरा परिसर में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डाक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया ने रामभक्त कारसेवकों को सम्मानित करते हुए कहा कि हिंदू समाज का बहुप्रतीक्षित राममंदिर निर्माण का सपना साकार होने जा रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाक्टर तोगड़िया ने कहा कि हिंदू समाज को समृद्ध और सुरक्षित करने के लिए एकजुट होना होगा। जगह-जगह होने वाले धार्मिक अनुष्ठान समाज को जोड़ने का कार्य करता है। एक लाख स्थानों पर शनिवार और मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ करवाया जा रहा है। आने वाले समय में हनुमान चालीसा पाठ के जरिए हिंदुओं को जोड़ने और कल्याण का केंद्र बनाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी तक प्रदेश में भ्रमण कर कारसेवकों को धन्यवाद देंगे। 24 जनवरी को सभी कारसेवकों एवं उनके परिजनों को निमंत्रित किया जा रहा है। उनका सम्मान कर मथुरा व काशी के निर्माण की शपथ लिया जाएगा।
कार्यक्रम में डाक्टर तोगड़िया ने रामनगीना शर्मा, रामबेलास गुप्ता, लल्लू जायसवाल, गयानंद, संदेश मद्धेशिया, मुकेश चौरसिया, नरायन गुप्ता, हरेन्द्र गुप्ता, मुरारी गुप्त, बलवंत जायसवाल, रासबिहारी चौरसिया, लल्लन गुप्ता, दयानंद मद्धेशिया, नंदू, विजय पांडेय, विजय पासवान, अंबिका सिंह को कारसेवक के लिए सम्मानित किया। इस दौरान रामनयन दास रामायणी, प्रांत अध्यक्ष राणा सिंह, प्रांत मंत्री चंद्रेश्वर, भागीरथी चौहान, रंगीदास, संतोष जायसवाल, दीनानाथ मद्धेशिया, गुड्डू गुप्ता, पवन मद्धेशिया, रोशनलाल भारती, हरिश्चंद्र, अशोक सिंह, अजीत आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…
लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग खड्डा, कुशीनगर।…