News Addaa WhatsApp Group Join करें

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का उद्देश्य अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता जाहिर करना है- सुधीर राव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 12, 2023  |  3:32 PM

137 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का उद्देश्य अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता जाहिर करना है- सुधीर राव
  • मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के दौरान कलश में इकट्ठा किया गया माठी

कसया/कुशीनगर। जनपद के विभिन्न गांवों में जाकर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर -घर से ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत कलश में मिट्टी व चावल इकट्ठा किए।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

क्षेत्र के बकनहा, तुरकवलिया, गुनईछपरा,चिरगोडा धूसी,भैसही आदि सहित दर्जनों गांवों में जाकर लोगों से संपर्क किया। वहां से कलश में मिट्टी व चावल को लिया गया । सुधीर राव ने कहा कि पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता जाहिर करना है। इनके संघर्ष व त्याग की बदौलत ही आज हमें आजादी मिली है। इन्हीं की याद में दिल्ली में अमृत वाटिका बनाई जा रही है। इसी के लिए कलश में मिट्टी जमा की जा रही है। ग्राम प्रधान अजित कुशवाहा ने कहा कि अमर शहीदों की कुर्बानी के चलते आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। अमृत वाटिका का निर्माण इनके प्रति कृतज्ञता जाहिर करने के लिए हो रहा है इस दौरान बकनहा के आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार का भी बितरण किया गयाl

इस अवसर पर ग्राम प्रधान तहसीलदार राव,दीनानाथ ओझा,प्रशान्त किशोर यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, शर्मा कुशवाहा, मनोज कुमार,सुरेश,महेंद्र सिंह, राजेश राव,सुजीत कुमार गुप्ता,दिनेश जयसवाल,बिजय कान्त मिश्रा आदि मौजूद रहेl

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking