खड्डा/कुशीनगर। गण्डक नदी में अचानक बढ़े पानी से सालिकपुर और महदेवा गांव में बाढ़ आ गई है। महिलाएं, बच्चे, बूढ़े सहित लोग पशुओं के साथ सालिकपुर चौकी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शरण लिए हैं। लोगों की मजबूरी और भूखे प्यासे बच्चों को देखकर अखिल भारतीय किन्नर समाज ने मुसकान किन्नर की अगुवाई में बाढ़ पीड़ितों को चावल, दाल, मिष्ठान, बिस्किट, मसाला, आलू, मिर्च, हल्दी सहित खाने पीने की चीजें वितरित किया है।
मुस्कान किन्नर ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की मदद करने से बेहतर कोई कार्य नहीं है। भूखे प्यासे बच्चों को खाने पीने का सामान देकर चेहरे पर संतुष्टि का भाव व आदर दिखाई दिया है। इस दौरान पूजा किन्नर, प्रिया, गिरजा, मनीषा, नेहा किन्नर, जूली किन्नर, हल्ला किन्नर मौजूद रहीं।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…