News Addaa WhatsApp Group

फिर दिखा कुशीनगर पुलिस का मानवीय चेहरा…इंस्पेक्टर बोला-अम्मा पहले खाना खा लो, फिर बताना शिकायत! पढ़िए यह है मामला

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 11, 2023  |  5:52 PM

65 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फिर दिखा कुशीनगर पुलिस का मानवीय चेहरा…इंस्पेक्टर बोला-अम्मा पहले खाना खा लो, फिर बताना शिकायत! पढ़िए यह है मामला

कुशीनगर। जिले में धवल की पुलिस जनता का हर संभव सहयोग और मित्रतापूर्ण व्यवहार कर एक अच्छी छवि बनाने की दिशा में सराहनीय काम कर रही है। इसी तरह का ताजा मामला तरयासुजान थाने से सामने आया है। यहां मित्र पुलिस अब संवेदना समझ काम कर रही है।

आज की हॉट खबर- चलती ट्रेन में सिग्नल से टकराकर युवक की मौत

अकसर पुलिस का नाम सुनते ही लोगों के ज़हन में तमाम रौबदार तस्वीरें उभर कर सामने आती हैं, लेकिन तरयासुजान थाने में पर तैनात प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार शर्मा का इंसानियत भरा चेहरा देखने को मिल रहा है. दरअसल, तरयासुजान थाने में थाना क्षेत्र के ग्राम चौपथीया निवासी पैंसठ वर्षीय बुजुर्ग महिला चांदनी पति रामदयाल परिवार की समस्या लेकर पहुंचीं, तो प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार शर्मा ने मंदिर के फर्स पर बैठी महिला के पास गए और खुद फर्स पर उसके साथ बैठ गए, उन्होंने दोपहर का वक्त होने पर भांप गए कि बुजुर्ग ने कुछ खाया नहीं है। वह बोले अम्मा ! पहले खाना खा लो फिर शिकायत बताना। यह कहना हुआ कि बुजुर्ग की आंखों में आंसू आ गए। खाना खिलाने के बाद बुजुर्ग की समस्या सुन प्रभारी निरीक्षक ने समस्या की समाधान का भरोसा दिया।

प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार शर्मा ने इस संवाददाता को बताया कि बुजुर्ग पारिवारिक समस्या की शिकायत लेकर पहुंची थी। महिला को बेहद भूखी लग रही थी। इसलिए मानवता के नाते उन्हें खाना खिलाया। इसके बाद उनकी पीड़ा सुनी और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

आपको बता दे, इंस्पेक्टर के इस कार्य की लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं. नेकदिल इंस्पेक्टर अमित शर्मा की रहमदिली का ये मामल लोगो को बहुत पसंद आ रहा है।

संबंधित खबरें
मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को…

भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर
भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर

डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग खड्डा कुशीनगर। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की…

धूम – धाम से मनाई गई बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती
धूम – धाम से मनाई गई बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र में स्थित गाँवों के अंदर बाबा साहेब…

चलती ट्रेन में सिग्नल से टकराकर युवक की मौत
चलती ट्रेन में सिग्नल से टकराकर युवक की मौत

खड्डा रेलवे स्टेशन का है मामला खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के खड्डा रेलवे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking