News Addaa WhatsApp Group

बोदरवार रेलवे क्रासिंग पर ओभर ब्रिज अथवा अंडर पास बनवाने की हो रही मांग

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Sep 12, 2024  |  6:58 PM

65 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोदरवार रेलवे क्रासिंग पर ओभर ब्रिज अथवा अंडर पास बनवाने की हो रही मांग

बोदरवार/कुशीनगर । बोदरवार से तिनहवा मार्ग के लिए जा रहे मुख्य मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर रोज लग रही जाम से निजात पाने के लिए लोगों द्वारा ओभर ब्रिज अथवा अंडर पास बनवाने की मांग की जा रही हैं I

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

ज्ञात हो कि कप्तानगंज विकास खंड के बोदरवार बाजार से जा रही तिनहवा मुख्य मार्ग में से निकली हुई एक सड़क ग्राम सभा मठिया होते हुए बनकटा बाजार को जा रही है I आगे चल कर तिनहवा मार्ग में से ही ग्राम सभा शेखपुरवा जायसवाल ईंट भट्ठे के आगे से थाना अहिरौली बाजार के लिए भी एक सड़क निकली हुई है बोदरवार से कुईचवार ग्राम सभा के बीच इस मार्ग पर छोटे बड़े कई विद्यालय भी स्थित हैं I विद्यालय आने जाने वाले बच्चों सहित शिक्षकों,अधिवक्ताओं, व्यापारियों, मरीजों सहित हाटा अथवा थाना अहिरौली बाजार जाने के लिए बीच का सुगम मार्ग होने के कारण क्षेत्रीय लोगों के अलावा बाहरी लोगों के साथ ही साथ छोटे – बड़े वाहनों का अवागमन भी आए दिन होता रहता है I परंतु बोदरवार रेलवे क्रासिंग पर रेलवे फाटक को बंद होने पर लोगों को आवागमन के दौरान जाम की समस्या से आम होने के लिए मजबूर होना पड़ता है आलम यह है कि गोरखपुर से नरकटियागंज रेलवे लाईन को बड़ी लाईन में परिवर्तित होने पर एक्सप्रेस ट्रेनों सहित मालगाड़ियों का संचालन बढ़ गया है सुबह से लेकर शाम तक हर आधा से एक घंटे के बीच में ट्रेनों का आवागमन होने से रेलवे क्रासिंग का फाटक बंद हो जाता है जिसके कारण बिद्यालय आने जाने वाले बच्चों सहित इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को आवागमन के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है I कभी कभी तो अपने गंतव्य तक पहुंचने में देर भी हो जाती है I

इसलिए इस ओर संबंधित लोगों सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित कराते हुए प्रधान बोदरवार राजकमल मद्देशिया, अम्बरीष पटेल, उमेश चंद, दुर्गेश कन्नौजिया, राकेश कुमार गुप्त, शंभू गुप्त, प्रमोद कन्नौजिया, बबलू ठठेरा, प्रमोद अग्रवाल, अकबर खान,आदि लोगों द्वारा बोदरवार रेलवे क्रासिंग पर ओभर ब्रिज अथवा अंडर पास बनवाने की मांग की जा रही है I

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking