News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: नीम हकीम खतरे जान! भाग-1…बड़ी -बड़ी वोर्ड पर सजी है झोला छाप डॉक्टरों की मकड़जाल, अलम्ब-बलम्ब डॉक्टर तेरे झोले में क्या है?

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 28, 2022  |  11:58 AM

910 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नीम हकीम खतरे जान! भाग-1…बड़ी -बड़ी वोर्ड पर सजी है झोला छाप डॉक्टरों की मकड़जाल, अलम्ब-बलम्ब डॉक्टर तेरे झोले में क्या है?

कुशीनगर । उत्तरप्रदेश -बिहार के सीमावर्ती इलाकों में इस समय झोला छाप डॉक्टरों की मकड़जाल बहुत तेजी से अपना पाव पसार रहा है,ये अपने लुभावने साइन बोर्ड,चिकित्सक कक्ष से भोले भाले सदूर ग्रामीण क्षेत्र के रहने वालों ग्रामीणों को अपने भंवर में फंसा कर लूट मचाये हुये है। ऐसा नही की इनकी जांच विभागीय लोगो द्वारा नही की जाती,लेकिन आम लोगो के बातो पर अगर कान करे तो यह केवल दिखावे की जांच बन कर रह जाती है। फिर क्या जब साहब मेहरबान ,तो गदहा पहलवान वाली कहावत खूब चिरतार्थ हो रहा है।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

बताते चले कि इस जनपद पूर्वी आखरी छोर पर बस सीमावर्ती कस्बा सलेमगढ़ में ऐसे झोला छाप डॉक्टरों की बाढ़ आ गयी है, कुछ तो अपनी साइकिल,मोटरसाइकिल पर ही क्लीनिक लेकर विचरण कर रहे है तो कुछ खुद के किराए के मकान में लम्बी -चौड़ी साइन बोर्ड लगा कर भोली -भाली जनता को लूटने की दुकान चला रहे है। इतना ही नही हर मर्ज की शर्तिया इलाज का छू मंतर की औषधि देने वाले ये डॉक्टर साहब !दावा के साथ दुआ भी भोली भाली जनता को दे रहे है। लगतार मिल रही शिकायते पर गम्भीर होते हुये आप सब का विश्वसनीय प्लेटफार्म न्यूज़ अड्डा ने इनका पड़ताल करने के लिये टीम भावना से जब कार्य शुरू किया है,तब इनकी असलियत परत दर परत सामने आने लगी है। कि यह साहब लोग किसी तरह अपने भंवर जाल में फंसा कर ग्रामीणों को सलेमगढ़ से गोरखपुर तक खुद को लूटते हुये लुटवा रहे है।

बहरहाल!पड़ताल तो जारी है लेकिन यहाँ यह बताना लाजमी है की बिना डिग्री -डिप्लोमा के यह भाई लोग किनके शह पर अपने धंधे को आखरी मुकाम तक पहुचा रहे है। तो यह बात छन कर सामने आ रही कि एक सिस्टम का देन है जो इनके मनोबल को बढ़वा दे रहे है। ऐसा नही दिखाने के लिये जाँच किया जाता है,जाँच के पहले शटर बन्द हो जाते है,फिर वही अगर कोई जाच टीम के हाथ लग जाता तो कुछ समय ही बाद क्लीन चिट भी मिल जाती है। औऱ यह जाच फिर से फिर दिखवा बन कर रह जाता है।

जी ! आप को भी अगर ऐसे लोगो के बिषय में कुछ जानकारियां है,तो आप भी हमे 9450469818 पर साक्ष्य के साथ साझा कर सकते है, निश्चय ही आपके आस -पास कुछ ऐसी बुराईया नजर आती हो जो भगवान के रूप डॉक्टर साहब की हो तो हमे साझा करें।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking