News Addaa WhatsApp Group Join करें

भक्ति की यात्रा में विश्राम नही, जीवन में अखंड राम भजन होना चाहिए- गणेश दास

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 3, 2023  |  5:28 PM

642 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भक्ति की यात्रा में विश्राम नही, जीवन में अखंड राम भजन होना चाहिए- गणेश दास
  • श्रीराम महायज्ञ की पूर्णाहुति आज
  • विशाल भण्डारे का आयोजन

कसया/कुशीनगर। नगर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर मठ में चल रहे दस दिवसीय श्रीराम महायज्ञ के नौवें दिन शुक्रवार को श्रीराम व सुग्रीव जी के मिलन एवं हनुमान जी द्वारा लंका जाकर माता जानकी का पता लगाने की कथा का वर्णन करते हुए व्यास पीठ से कथा वाचक गणेश दास महाराज ने कहा कि हनुमान जी ने जगत को बताया कि मानव जब भक्ति की खोज में निकलता है तब उसकी यात्रा में कई विघ्न आते हैं। भजन करने वाले व्यक्ति पर लोग तरह तरह की टिप्पणी करते हैं, गालियां देते हैं और प्रहार भी करते हैं परंतु हनुमान जी जैसी विचारधारा वाले लोग स्वयं जलने के बजाय समाज की गलत अवधारणाओं एवं विसंगतियों को जला देते हैं। भक्ति की यात्रा में विश्राम नही करना चाहिए और जीवन में अखंड राम भजन होना चाहिए। कथा का प्रारंभ यजमान विनोद मिश्र, डीआईजी, एंटी करप्शन, उ0प्र0 द्वारा व्यास पीठ के पूजन से हुआ। संचालन सुमित त्रिपाठी ने किया।

आपके लिए और..- कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से...

यज्ञाचार्य रामजी पांडेय के संचालन में श्रीराम महायज्ञ, अयोध्या से आए संतों द्वारा कोतवाल कामोद शरण के संयोजन में अखंड सीता राम नाम का संकीर्तन और अयोध्या धाम से आए माँ वैष्णवी श्रीराम जानकी आदर्श राम लीला मंडल के कलाकारों द्वारा विकास शरण के संयोजन में माँ सीता का हरण और प्रभु श्रीराम के वियोग का मंचन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा यज्ञ शाला की परिक्रमा अनवरत चलती रही। हजारों श्रद्धालुओं द्वारा मठ में प्रतिदिन चलने वाले भंडारे में भोजन प्रसास ग्रहण किया गया। आज की कथा प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ होगी और दोपहर 1 बजे विशाल भंडारे के साथ श्रीराम महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी।

इस अवसर पर महंत त्रिभुवन शरण दास, व्यवस्थापक देव नारायण शरण, हरिदास शरण, विष्णु शरण, बाल मुकुंद शरण, थानाध्यक्ष कसया डॉ0 आशुतोष तिवारी, डॉ0 डीएस तिवारी, डा0 नित्यानंद श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तवा, सभासद महेश जायसवाल, रीता देवी, विजय गुप्ता, शांति श्रीवास्तवा, शैलेष मिश्र, रेनू तिवारी, इन्द्रासन प्रसाद संतजी, शिवदत्त सिंह, सुरेश तिवारी, सुरेश गुप्ता, शिवानंद दुबे, कैलाश शुक्ला, अभिषेक श्रीवास्तव, नीतीश यादव, मणि प्रकाश यादव, इन्द्र कुमार मिश्र, अनमोल तिवारी, निशांत सिंह, कन्हैया जायसवाल, अवधेश मिश्रा, किरन बाला मिश्र, शोभा देवी इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…

कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार
कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार

कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में मनरेगा के तहत कराए…

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी

खड्डा, कुशीनगर। विकास खंड खड्डा के ग्राम सभा भुजौली स्थित शक्ति केंद्र भुजौली के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking