News Addaa WhatsApp Group

IPS Dhawal Jaiswal/अपराधियों के लिए मुसीबत बना “धाकड़” धवल का ये स्पेशल ऑपरेशन! मात्रा 48 घण्टे में 150 से ज्यादे व्यक्ति गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 24, 2023  |  8:11 PM

27 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
IPS Dhawal Jaiswal/अपराधियों के लिए मुसीबत बना “धाकड़” धवल का ये स्पेशल ऑपरेशन! मात्रा 48 घण्टे में 150 से ज्यादे व्यक्ति गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले में कानून व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए कुशीनगर पुलिस के कप्तान धवल जायसवाल ने एक विशेष अभियान शुरू की है। इस तरह के अभियान चलाए जाने से अपराधियों के हौसले पस्त हैं। आपको बता दे धाकड़ धवल का ये विशेष अभियान अपराधियों पर भारी पड़ रहा है।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

आपको बता दे, एसपी धवल जायसवाल ने अपराधियों की धरपकड़ का दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया. इस विशेष अभियान के तहत लगातार पुलिस विभाग के द्वारा अपराधियों के विरुद्ध धरपकड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया और इसका परिणाम यह रहा की कुशीनगर पुलिस ने मात्र 48 घण्टे के अंदर कुल 153 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में 21 वांछित एवं वारंटी अभियुक्त सम्लित है.

इस अभीयान में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देश पर जिले के समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों ने थानावार वारण्टी, गैगेस्टर, वांछित, जिला बदर अपराधियों की सूचीयां तैयार कर उनकी धरपकड़ के लिये अलग अलग टीमों का गठन किया गया. जिले के पुलिस द्वारा अपराधियों की सूची एवं दबिश टीम तथा दबिश स्थान चिन्हित कर उन्हे अंतिम रूप दिया गया एवं समन्वय स्थापित करते हुए. विशेष अभियान के तहत कार्यवाही की गई.

क्या कहना है पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल का

कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया है कि जिले में एक विशेष अभियान के तहत छापामारी की कार्रवाई की गई है इसमें काफी सफलता मिली है. पुलिस टीम ने 48 घण्टे के इस विशेष अभियान में धरपकड़ की कार्रवाई की है जिसका परिणाम काफी अच्छा रहा है. अपराधियों के सलाखों के पीछे जाने से पुलिस थानों की पेंडेंसी का निस्तारण होगा साथ ही आने वाले दिनों में क्राइम भी कम होगा क्योंकि अपराधी जब सलाखों के पीछे रहेगा सरकारी सिस्टम के अंदर रहेगा तो क्राइम कम होगा.

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking