News Addaa WhatsApp Group Join करें

पुलिस मुठभेड़ में कुशीनगर के तीन पशु तस्कर बस्ती में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 15, 2022  |  10:36 AM

2,352 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुलिस मुठभेड़ में कुशीनगर के तीन पशु तस्कर बस्ती में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को भोर में थाना पुलिस और एंटी व्हीकल टीम से मुठभेड़ में एक पशु तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। साथ में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों कुशीनगर जिले के रहने वाले हैं। मुठभेड़ में सिपाही इशांत के हाथ को गोली छूते हुए निकल गई।

आपके लिए और..- बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी,...

जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष नगर धर्मेंद्र कुमार तिवारी व प्रभारी एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम गजेन्द्र सिंह की संयुक्त कार्यवाही में बुधवार को सुबह करीब 03.00 बजे पुलिस मुठभेड़ में 03 गौ तस्करों को थाना नगर क्षेत्र के बक्सर व भौसिंहपुर के बीच जाने वाले मार्ग के पास बगीचे से गिरफ्तार किया गया। गौ तस्कर बागीचे में पशुओं को पिकप में लाद रहे थे कि पुलिस टीम को देखकर जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर कर दिए, जिसमें एक गोली का0 इशांत के बांह को छुते हुए निकल गयी तथा एक गोली थानाध्यक्ष नगर के बुलेट-प्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में किए गए जवाबी फायर में एक अभियुक्त शमशुलहुदा उर्फ शमशुदोहा पुत्र शफीक आलम के पैर में गोली लगी जिससे वह मौके पर गिर गया तथा शेष 03 अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगे जिसमें 02 अभियुक्तों को दौड़ाकर खेत में पकड़ लिया गया तथा एक अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला ।

गिरफ्तार तस्करों में शमशुलहुदा उर्फ शमशुदोहा निवासी ग्राम पिपराकनक थाना पटरेहवा जनपद कुशीनगर, अदालत निवासी ग्राम लटवा मुरलीधर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर और मैनुद्दीन निवासी ग्राम लटवा मुरलीधर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर शामिल है।

घायल तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है।

बरामदगी का विवरण-

1. 02 अदद तमंचा 315 बोर, 03 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 01 अदद मिस राउण्ड 315
2. एक अदद तमंचा 12 बोर, 01 मिस राउण्ड 12 बोर ।
3. 04 राशि गोवीशी पशु व 01 अदद पिकप वाहन ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोल एवं तार टूट कर गिरा तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति 40 घण्टे से बाधित
पोल एवं तार टूट कर गिरा तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति 40 घण्टे से बाधित

मथौली बाजार कुशीनगर, विद्युत उपकेंद्र सोहसा मठिया से होने वाली विद्युत आपूर्ति ग्राम सभा…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में जवाब तलब
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में जवाब तलब

हाटा, कुशीनगर। टीकरी ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को गांव की…

बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा
बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा

सांसद ने डीएम संजय चौहान से दूरभाष पर की वार्ता, बाढ़ पीड़ितों को न…

बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking