News Addaa WhatsApp Group Join करें

सरस्वती देवी महाविद्यालय खड्डा में आयोजित तीन दिवसीय वैशाख मेला

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 23, 2023  |  8:39 PM

475 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सरस्वती देवी महाविद्यालय खड्डा में आयोजित तीन दिवसीय वैशाख मेला WhatsApp
Responsive image
  • युवाओं में छिपी हुई हुनर को बढ़ावा देने में स्किल इंडिया मददगार -पवन दूबे
  • व्यापार, लोककला एवं संस्कृति का अद्भुत संगम-विधायक विवेकानंद

खड्डा/कुशीनगर। कस्वे के सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के संस्थान सरस्वती देवी पी.जी.कॉलेज खड्डा में छात्र/ छात्राओं के कौशल निर्माण के लिए भव्य वैशाख मेला का आयोजन किया गया है। तीन दिवसीय मेले के प्रथम सत्र का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने फीता काटकर शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रवंध निदेशक पवन दूबे ने बच्चों के कौशल कला की सराहना करते हुए आगंतुक अतिथियों का आभार जताया।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

सरस्वती देवी महाविद्यालय में विद्यालय के 101 उद्यमी छात्रों ने पूरे महाविद्यालय को विविध साज सज्जा से सुसज्जित कर पौराणिक स्मृतियों को सहेजे विविध स्टाल लगाए थे जिसमें प्रमुख आकर्षण छात्रों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, घरेलू उपकरण, अंचार, मुरब्बे, मोटे अनाज के रूप में कोदो, सवां, टांगुल, मडुवा, बायो प्रोडेक्ट देश के अलग- अलग राज्यों के खानपान स्टॉल आदि के दर्जनों स्टॉल लगे हैं। त्रेतायुग में भगवान श्रीराम के वनवास काल में उनके वनगमन पथ का जीवंत चित्रण लोगो को सहज आकर्षित कर रहा है, जिसमें प्रभु श्रीराम के अयोध्या से लेकर रामसेतु तक की यात्रा को युवा कलाकारों द्वारा एक साथ दर्शाया गया है। मेले में जनजातीय शिल्प ग्राम, झूला, हाट बाजार बड़ा ही दर्शनीय है। मेले में छात्रों द्वारा प्ले वे स्कूल का मॉडल भी बनाया गया है। इस मेले के प्रथम दिन भजन संध्या , दूसरे दिन स्थानीय लोक कलाकारों के लोकनृत्य, लोकगीत तथा तीसरे दिन छात्र/ छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि के रूप में पहले दिन स्थानीय विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने छात्रों द्वारा सुसज्जित राम वनगमन पथ का उद्घाटन किया।

इसी प्रकार दूसरे दिन दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राणि विज्ञान के प्रोफेसर विनय कुमार सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। संस्था के प्रबंध निदेशक पवन दूबे ने बताया की स्किल इंडिया योजना को धरातल पर छात्र/छात्राओं के बीच पहुंचाने, उनकी प्रतिभा को निखारने, प्रभु श्रीराम के विराट उद्देश्य के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा देने तथा छात्र/छात्राओं में व्यावसायिक दक्षता के निर्माण के लिए वैशाख मेला एवं प्रदर्शनी लगाई गई है। इस आयोजन के अवसर पर प्राचार्य दीपक कुमार मिश्र ने कहा कि यह मेला एक साथ कौशल निर्माण के सभी पहलुओं को समेटे हुए है। स्थानीय संसाधनों, कारीगरी में निपुण छात्रों, स्थानीय फसलों एवं मोटे अनाज, स्थानीय लोक संस्कृति तथा स्थानीय कलाकारों को इस मेले में विशेष महत्व दिया गया है। वैशाख मेला एवं प्रदर्शनी में प्रमुख रूप से उप प्रवंध निदेशिका स्वेतलाना दूबे, उप प्राचार्या विभा सिंह, डा.बी.एन पाण्डेय, श्याम बिहारी अग्रवाल, अजीत गुप्ता, आलोक पाण्डेय, सुरेंद्र पाण्डेय, अतुल शुक्ल, गजानन मणि त्रिपाठी, एसएन दूबे, अमित मिश्र, कुलदीप पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking