News Addaa WhatsApp Group Join करें

बिहार व उत्तर प्रदेश के तीन इण्टर डिस्ट्रिक्ट/इण्टर रोटरी क्लब मीटिंग का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 29, 2023  |  1:27 PM

730 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बिहार व उत्तर प्रदेश के तीन इण्टर डिस्ट्रिक्ट/इण्टर रोटरी क्लब मीटिंग का हुआ आयोजन WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर । अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी के दो अलग-अलग प्रांतों बिहार के रोटरी क्लब बेतिया सेन्ट्रल,डिस्ट्रिक्ट – 3250 एवं उत्तर प्रदेश के रोटरी क्लब देवरिया सेन्ट्रल और रोटरी क्लब कुशीनगर, डिस्ट्रिक्ट 3120 ने ‘इण्टर डिस्ट्रिक्ट/इण्टर क्लब मीटिंग’ का आयोजन एबीएस होटल, देवरिया में किया। इस बैठक का उद्देश्य रोटरी सदस्यों के बीच आपसी मेलजोल एवं सामाजिक कार्यों में नए विचार, योजनाओं एवं उपलब्धि के विषय में चर्चा करना था। सर्वप्रथम आयोजक रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल ने रोटरी क्लब बेतिया सेन्ट्रल और रोटरी क्लब कुशीनगर के सदस्यों का बुके प्रदान कर स्वागत किया इसके पश्चात क्लबों द्वारा आपस में रोटरी फ्लैग एक्सचेंज किया गया। इसके उपरांत क्लबों ने अपने-अपने क्लब द्वारा किये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी एक दूसरे से सांझा की जिससे सभी को कुछ नई जानकारी मिली।

आपके लिए और..- आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS...

इस दौरान क्लबों के बीच कई बिन्दुओं पर चर्चा हुई जिसमें रोटरी की पब्लिक इमेज की मजबूत करने और क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से वास्तविक जरूरतमंदों को लाभ देने पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया। उपस्थित क्लबों ने इस बात पर सहमति जताई कि इस तरह की मीटिंग के माध्यम से हमें एक दूसरे से सीखने का अवसर मिलता है और रोटरी के आपसी सदभाव का उद्देश्य भी पूरा होता है। कार्यक्रम के अंत मे रोटरी क्लब देवरिया सेन्ट्रल द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्रम ओढ़ाकर उनका आभार व्यक्त किया गया। इसके पश्चात रोटरी के सदस्यों ने इस ठंड के मौसम में अपने परिवार का भरण-पोषण हेतु रात को रिक्शा चलाने वालों को कम्बल वितरित किया।

इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब देवरिया के अतुल बरनवाल अध्यक्ष, मुरली मनोहर सिंह सचिव, डॉ विपिन बिहारी शर्मा उपाध्यक्ष, अखिलेन्द्र शाही चार्टर अध्यक्ष, अरुण बरनवाल, नितिन बरनवाल पूर्व अध्यक्ष, सदस्य नवनीत अग्रवाल, रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष डॉ एम एच खान, सचिव वाहिद अली, कोषाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, रोटरी क्लब बेतिया के अध्यक्ष राजेश रंजन, सचिव राघव कुमार, पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, सदस्य सुनील कुमार उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking