News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज: प्रसव के चार दिन बाद नवजात शिशु की मौत परिजनों ने किया हंगाम

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 17, 2024  |  6:11 PM

49 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: प्रसव के चार दिन बाद नवजात शिशु की मौत परिजनों ने किया हंगाम

कुशीनगर । जिले के नगर पंचायत तमकुहीराज में स्थित एक निजी अस्पताल में नवजात शिशु की मौत हो जाने के बाद परिजनों द्वारा अस्पताल परिवार पर आरोप लगाते हुए गुरुवार को हंगामा किया गया,मौक पर पहुंची स्थानीय पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी है।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर “रोड सेफ्टी” की आड़ में बड़ा खेल! (भ्रष्टाचार...

जानिए पूरा मामला !

गुरुवार के दिन सायं काल तमकुहीराज कस्बा के समउर तमकुही मार्ग पर स्थित अनामिका हॉस्पिटल में चार दिन पहले तमकुहीराज थाना क्षेत्र के डूभा ग्राम निवासी गयासुद्दीन उर्फ भुवर की औरत को प्रसव पीड़ा होने लगी गयासुद्दीन बाहर रहता है गांव के लोगों से अपील किया कि किसी अस्पताल में भर्ती करवा कर इलाज करवा दें जो पैसा खर्च होगा हम देने के लिए तैयार हैं गांव के लोगों ने तीन दिन पहले अनामिका हॉस्पिटल में प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को भर्ती करवा दिया बच्चा ऑपरेशन से पैदा हुआ बच्चों को सांस की दिक्कत आने लगी डॉक्टर ने आईसीयू में भर्ती करवाने के लिए परिजनों से पैसे की मांग की परिजन नहीं दे सके ,इसके बाद गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया.

गोरखपुर ले जाते समय नवजात शिशु ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया उसके बाद बृहस्पतिवार के दिन सायं काल महिला अस्पताल से बाहर निकाल कर सड़क पर चिल्लाने लगी आसपास तथा गांव नगर के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई डॉक्टर अस्पताल छोड़कर सब भाग गए लोगों की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया तथा डॉक्टर को फोन करके तुरंत आने को कहा ,लेकिन समाचार लिखे जाने तक अस्पताल पर भारी पुलिस फोर्स जमी हुई है । कोई सरकारी डॉक्टर मौके पर नहीं पहुंच पाया है ।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोगों की मध्यस्थता के कारण मैनेज का खेल जारी है। स्थानीय पुलिस को आवेदन पीड़िता द्वारा दिया गया है, समाचार लिखते समय तक पुलिस अपनी जांच पड़ताल में जुटी है,कोई अभियोग पंजीकृत नहीं हुआ है।

संबंधित खबरें
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking