News Addaa WhatsApp Group Join करें

कठिन चीवर दान का आयोजन रविवार 29अक्टूबर को

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 22, 2023  |  7:48 PM

77 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कठिन चीवर दान का आयोजन रविवार 29अक्टूबर को
  • आयोजित कार्यक्रम के क्रम  में हाथी घोड़े, गाजे बजे और भब्य झाकियों  के साथ निकलेगी भगवान बुद्ध की शोभा यात्रा 

कसया/कुशीनगर । बिहाराधिपति भदन्त ज्ञानेश्वर बुद्ध विहार कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार 29 अक्टूबर को तथागत भगवान  बुद्ध की स्थली कुशीनगर में  अष्ट परिखार चीवर दान, संगीतमय,  शोभायात्रा,धम्म देशना व  वस्त्र दान कार्यक्रम आयोजित होंगे।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

उक्त कार्यक्रम की सफलता के लिए   कुशीनगर बुद्ध विहार में विहाराधिपति भंते महेंद्र थेरो  की अध्यक्षता में बैठक योजना बनाई गयी l  इस दौरान बैठक में मौजूद सभी लोगो  को अलग -अलग जिम्मेदारी  सौंपी गयी । उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भंते महेंद्र ने बताया कि  हाथी, घोड़ा, गाजे -बाजे व भब्य झाकियों के साथ भगवान बुद्ध की  शोभा यात्रा  निकाली जाएगी। उक्त यात्रा बुद्ध विहार से प्राम्भ होकर बुद्ध मार्ग   माथा कुँअर होते हुए  रामाभार स्तूप तक जाएगी। तत्पश्चात स्तूप से लौटते हुए तथागत भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण मंदिर से  होते हुए वापस आकर पुनः  समाप्त होगी। इस यात्रा में लगभग  02सौ पचास   भारतीय व विदेशी बौद्ध भिक्षु व उपासक शामिल होंगे ।

इसी क्रम में कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर बुद्ध विहार में एक हजार दीप जलाए जाएंगे तथा  महापरित्रांण पाठ व  सम्मान समारोह आयोजित होगा तथा जरूरत मंदो में कंबल वितरण किया जाएगा ।

बैठक में डॉ. सिंघासन प्रसाद, राजेंद्र गौतम, भगवती बौद्ध,  रामाज्ञा लाल, अशोक गोरखपुरी, राजेंद्र लहरी, गौरीशंकर, जनक राज, रामशंकर, कांता प्रसाद, भीम उपासक, राजेश गौतम, राम सितारे, श्रवण प्रसाद, राम सितारे, बरह्मानन्द , रामकिशुन आदि  मौजूद  रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking