News Addaa WhatsApp Group Join करें

भाजपा सरकार में व्यापारी है भयमुक्त- राज्य मंत्री के0डी0 अग्रवाल

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 26, 2024  |  8:37 PM

53 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भाजपा सरकार में व्यापारी है भयमुक्त- राज्य मंत्री के0डी0 अग्रवाल
  • भाजपा के पक्ष में वोट मांगे

रामकोला/कुशीनगर । लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को यूपी सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल रामकोला पहुंचे और व्यवसायियों के साथ बैठक व सम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में वोट देने को कहा और गृहमंत्री अमित शाह के जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

बैठक व संपर्क के दौरान राज्य मंत्री श्री अग्रवाल ने व्यवसायियों की समस्याओं से अवगत होने के बाद उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि कहा कि केंद्र में पीएम मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार में देश और प्रदेश का विकास हुआ है, प्रदेश में कानून का राज है तथा इस सरकार में व्यापारी भय मुक्त होकर व्यापार कर रहा है। उन्होंने कहा कि पहले व्यापारी और परिजन चिंतित रहते थे कानून व्यवस्था लचर होने के कारण व्यापारी व उद्यमी पलायन को मजबूर था लेकिन जब से प्रदेश में योगी सरकार ने सत्ता संभाली है तब से प्रदेश में अपराधी पलायन कर गए हैं। उन्होंने कहा कि अब व्यापारी बिना किसी डर भय के अपना व्यापार कर रहै है। अब तो ना शोरूम लूटने का डर है और ना ही फिरौती या रंगदारी देने का डर है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में किसी की हिम्मत नहीं है कि अपराध करें। भाजपा सरकार द्वारा जीएसटी के सरलीकरण के दिशा में कार्य किया जा रहा है। सम्पर्क के दौरान लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट देने हेतु अपील किये।

इस दौरान व्यवसायी श्यामलाल अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल,आशीष मोदी, राम औतार केडिया,बबलू अग्रवाल, मंटू मिश्रा, उपेंद्र तिवारी, अशोक जायसवाल, प्रदीप वर्मा, छोटेलाल वर्मा, राजकुमार वर्मा, नितिन गुप्ता, सुधीर सहित अन्य व्यवसायियों के अलावा विधायक विनय प्रकाश गोंड, भाजपा जिला मंत्री रामगोपाल गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष अनुप कुमार श्रीवास्तव, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी ,संजीव दीक्षित, आलोक गुप्ता, मनोज गोविन्द राव, राजेश मिश्रा, रविन्द्र प्रजापति,मनोहर गुप्ता, अमित गोविन्द राव, दिनेश गोंड आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking