News Addaa WhatsApp Group

मालगाड़ी के इंजन खराबी से पनियहवा स्टेशन के समीप खड़ी रही ट्रेन, सप्तक्रांति एक्सप्रेस 3 घण्टे प्रभावित

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 22, 2022  |  9:59 PM

753 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मालगाड़ी के इंजन खराबी से पनियहवा स्टेशन के समीप खड़ी रही ट्रेन, सप्तक्रांति एक्सप्रेस 3 घण्टे प्रभावित

खड्डा/कुशीनगर। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा रेलवे स्टेशन के समीप बिहार से आ रही एक मालगाड़ी ट्रेन का इंजन खराब हो गई। जिसके चलते वह लगभग ढ़ाई घंटे खड़ी रही। इसको लेकर कई ट्रेनें विलम्बित हुई।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

बिहार प्रांत की ओर से शुक्रवार की सायंकाल 4.30 बजे एक मालगाड़ी ट्रेन छितौनी बगहा रेलपुल पार कर पनियहवा पुलिस चौकी के रेलखम्भा सं.308/5 के समीप पहुंची तो चालक को इंजन में खराबी महसूस हुई तो चालक ने ट्रेन को रोक दिया। गार्ड द्वारा इसकी सूचना पनियहवा स्टेशन अधीक्षक को दी गई। स्टेशन से कंट्रोल को सूचित किया गया। लगभग ढ़ाई घंटे तक ट्रेन रूकीं रही। बाद में दूसरा इंजन लगा ट्रेन को गंतव्य रवाना किया गया। इसके चलते 12557 सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस लगभग तीन घंटे विलम्बित हुई। बताया जा रहा है कि उक्त ट्रेन बिहार में ट्रैक पर पेड़ गिरने के कारण पहले ही विलम्बित हो चुकी थी। पनियहवा स्टेशन से जुड़े कर्मचारियों ने बताया कि मालगाड़ी ट्रेन का इंजन खराब हुआ था, ढाई घंटे ट्रेन खड़ी थी।

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking