कुशीनगर। आज दिनांक14.07.2022 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर में कार्यरत पैरा लीगल वालेंटियर (पी०एल०वी) को गरीब, असहाय, मजदूर, पीड़ित महिलाअों, बच्चों, बजुर्गो, बाढ़ पीड़ितों आदि तथा समाज के पिछड़े वर्गों को विधिक सहायता देने व उनको हर सम्भव मदद देेने, सरकार व नालसा द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाआें के बारे जानकारी देने व जागरूक करने हेतु प्रशान्त कुमार द्वितीय, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर द्वारा प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर द्वारा पैरा लीगल वालेंटियर को घरेलू हिंसा, महिलाआें का अधिकार, बच्चों का अधिकार, बाल श्रम, मजदूरो का अधिकार व उनके पारिश्रमिक, शिक्षा का अधिकार, कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, भ्रुण हत्या, बेटी बचाआें बेटी पढ़ाआें, बाल विवाह, मानव तस्करी आदि के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पी०एल०वी० की भूमिका समाज के उस वर्ग के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है, जो न्याय से वंचित है व नीचले पायदान पर है। एेसा व्यक्ति जो कार्यालयों में, थानों में, न्यायालयों में जाते हुए भी घबराता है उसके प्रार्थना पत्र को लिखने में या उसकी अन्य प्रकार से विधिक सहायता करने में पीएलवी को लगाया जाता है। स्थायी लाेक अदालत के प्रचार-प्रसार में पीएलवी अपना योगदान दे सकते हैं। साथ ही यह भी बताया कि पीएलवी को पहले विधिक सहायता प्रदान करने के लिए कोर्इ भुगतान नही किया जाता था क्योंकि वे स्वयंसेवक होते हैं परन्तु अब प्रतिदिन के आधार पर उसका भुगतान भी होता है तो पीएलवी की जिम्मेदारियाँ भी आैर बढ़ जाती है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण का आरम्भ से ही यह लक्ष्य है कि न्याय को आपके दरवाजे तक बिना रोक-टाेक के पहुँचाया जाये। पीएलवी का मतलब यह है कि एक एेसा व्यक्ति जिसे कानून का बुनियादी ज्ञान तो है लेकिन वह पू्र्ण रूप से वकील नहीं है।
इनका मुख्य काम समाज आैर न्याय संस्थाआें के बीच की दूरी को कम करना है। उक्त प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे पीएलवी को सचिव द्वारा निर्देशित किया गया कि वे अपने नजदीकी थानों व तहसीलों पर सप्ताह में तीन से चार दिन जाये आैर वहा आ रहे लोगों को विधिक सहायता प्रदान करें। इस प्रशिक्षण में पीएलवी अभिमन्यु सिंह, संजय शाही, सफीना खातून, अनुसुर्इया सिंह, पिंकी यादव, सुषमा शर्मा, रिंकू शाही, जय प्रकाश प्रजापति, दिनेश यादव, मिकार्इल, बसन्त लाल यादव, देवेन्द्र गुप्ता, अमर प्रसाद यादव, धनन्जय सिंह, इकबाल अंसारी, राहुल वर्मा, सुधीर यादव, अनिल चौहान, मुस्तफा अंसारी, एेनुल्लाह शेख प्रतिभाग किये व कार्यालय लिपिक राजकुमार वर्मा, प्रदीप कुमार झा व अमरनाथ यादव, राजन मिश्र, रविन्द नाथ उपस्थित रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…