News Addaa WhatsApp Group Join करें

बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में किया गया पौधरोपण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 6, 2023  |  6:23 PM

79 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में किया गया पौधरोपण
  • प्रोफेसर अमृतांशु शुक्ल ने जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में शुक्रवार को बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के पूर्व प्राचार्य प्रो0 अमृतांशु शुक्ल ने जन्मदिन के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जन्मदिन मनाया और पौधे के संरक्षण का संकल्प लिया। 
प्रो0 शुक्ल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के निमित्त नयी दिशा द्वारा जन्मदिन पर लोगों से पौधरोपण कराने के अभियान की जितनी सराहना की जाय कम है। वर्तमान में पर्यावरणीय असंतुलन से उत्पन्न संकट का सामना सम्पूर्ण दुनिया कर रही। इस संकट के निवारण में पौधों की भूमिका महत्वपूर्ण है। अतः हम सब को अधिकाधिक पौधरोपण करते हुए इसे जन अभियान बनाने की जरूरत है।
पौधरोपण में प्रो0 राम भूषण मिश्र, डॉ0 निगम मौर्य, डॉ0 सत्य प्रकाश, डॉ0 विशेषता मिश्रा, डॉ0 वीरेंद्र साहू, डॉ0 राजेश सिंह, डॉ0 सत्येंद्र गौतम, डॉ0 राघवेंद्र मिश्र, नयी दिशा अध्यक्ष प्रो0 सीमा त्रिपाठी, उपाध्यक्ष इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र, राज किशोर इत्यादि उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking