News Addaa WhatsApp Group

सपहां में लहराया 50 फीट ऊंचाई पर तिरंगा

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Dec 16, 2021  |  10:21 AM

1,308 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सपहां में लहराया 50 फीट ऊंचाई पर तिरंगा

कसया/कुशीनगर। कसया क्षेत्र के सपहा में स्थित एक टाउनशिप एरो सिटी के परिसर में बुधवार को 50 फुट ऊंचाई पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया। 12 फीट चौड़ा व 18 फीट लंबे ध्वज को देखने के लिए लोग परिसर के बाहर उमड़ने लगे। जनपद में स्थापित अपने तरह का यह पहला ध्वज है।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

प्रतिष्ठान के निदेशक रुचिर राज पांडेय की देख रेख में ध्वज लहराया गया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि व्यवसाय के साथ साथ देश व समाज के प्रति भी प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। मैंने भी अपने कर्तव्य का निर्वहन मात्र किया है। भविष्य में ऊंचाई 100 फुट व उस अनुरूप ध्वज का आकार भी बढ़ाया जाएगा।

ध्वज की स्थापना पर पूर्व सांसद राजेश पांडेय, प्राचार्य डॉ. ओंकारनाथ मिश्र, प्राचार्य डॉ.अक्षयबर पांडेय, पूर्व प्राचार्य डॉ. अक्षयबर पांडेय, शक्ति प्रकाश दीक्षित, एडवोकेट प्रभुनाथ मिश्र, बद्रीनारायण दुबे,प्रियेश पाठक,शक्ति राव चंदेल, दिनेश गुप्ता,सभासद संतोष जायसवाल राजेंद्र प्रसाद अशोक मिश्र,मंटू तिवारी,राजू जायसवाल आदि ने खुशी व्यक्त की है।Tricolor hoisted at 50 feet height in Saphan

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking