कसया/कुशीनगर। कसया क्षेत्र के सपहा में स्थित एक टाउनशिप एरो सिटी के परिसर में बुधवार को 50 फुट ऊंचाई पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया। 12 फीट चौड़ा व 18 फीट लंबे ध्वज को देखने के लिए लोग परिसर के बाहर उमड़ने लगे। जनपद में स्थापित अपने तरह का यह पहला ध्वज है।
प्रतिष्ठान के निदेशक रुचिर राज पांडेय की देख रेख में ध्वज लहराया गया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि व्यवसाय के साथ साथ देश व समाज के प्रति भी प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। मैंने भी अपने कर्तव्य का निर्वहन मात्र किया है। भविष्य में ऊंचाई 100 फुट व उस अनुरूप ध्वज का आकार भी बढ़ाया जाएगा।
ध्वज की स्थापना पर पूर्व सांसद राजेश पांडेय, प्राचार्य डॉ. ओंकारनाथ मिश्र, प्राचार्य डॉ.अक्षयबर पांडेय, पूर्व प्राचार्य डॉ. अक्षयबर पांडेय, शक्ति प्रकाश दीक्षित, एडवोकेट प्रभुनाथ मिश्र, बद्रीनारायण दुबे,प्रियेश पाठक,शक्ति राव चंदेल, दिनेश गुप्ता,सभासद संतोष जायसवाल राजेंद्र प्रसाद अशोक मिश्र,मंटू तिवारी,राजू जायसवाल आदि ने खुशी व्यक्त की है।
बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…
खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खंड के भुजौली बाजार स्थित राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज भुजौली में…