News Addaa WhatsApp Group Join करें

Triveni Sugar Mill Ramkola/रामकोला: वेतन पुनरीक्षण की मांग को लेकर चीनी के कर्मचारियों ने मिल गेट पर किया धरना-प्रदर्शन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 20, 2021  |  6:49 PM

1,174 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Triveni Sugar Mill Ramkola/रामकोला: वेतन पुनरीक्षण की मांग को लेकर चीनी के कर्मचारियों ने मिल गेट पर किया धरना-प्रदर्शन

रामकोला/कुशीनगर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय चीनी मिल मजदूर संघ पी0 रामकोला द्वारा सोमवार को त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला के मुख्य गेट पर वेतन पुनरीक्षण एवं अन्य समस्याओं की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

मजदूर संघ रामकोला ईकाई के मंत्री ईश्वरचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि मजदूरोंं का वेेेेतन पुनरीक्षण 1अक्तूबर 2018 से लागू होना था परन्तु नही हुआ फिर उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघर्ष समिति द्वारा चीनी मिल कर्मचारियों के वेतन पुनरीक्षण एवं अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु दिनांक 7 /12/ 2018 को शासन को मांग पत्र सौंपा गया लेकिन सरकार ने अभी तक कोई सार्थक कदम नहीं उठाई। जिसको लेकर रामकोला चीनी मिल गेट पर मजदूर संघ धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हुआ है। अगर सरकार मिल कर्मचारियों के वेतन पुनरीक्षण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो मजदूर संघ एक रणनीति तैयार कर सरकार के खिलाफ आन्दोलन करेगी। धरना-प्रदर्शन रामकोला ईकाई के अध्यक्ष राधाकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में की गयी।

इस दौरान सुरेंद्र प्रसाद, दूधनाथ यादव, ओम प्रकाश यादव, श्रीनिवास दुबे, विनय कुमार शाही, लल्लन पांडे, सिंहासन यादव, रामप्रवेश खरवार, सुरेश यादव, रामअशीष यादव, प्रभंस यादव, आनंद मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी,कमलराज मधोक, अजय कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking