News Addaa WhatsApp Group

तुर्कपट्टी : अंतरजनपदीय चोरी गैंग का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार, लाखों के जेवरात व नकदी बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 12, 2026  |  9:26 PM

365 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी : अंतरजनपदीय चोरी गैंग का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार, लाखों के जेवरात व नकदी बरामद

कुशीनगर। तुर्कपट्टी पुलिस ने चोरी की घटनाओं में संलिप्त एक सक्रिय अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। अभियुक्तों के पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, मोबाइल फोन, चोरी की मोटरसाइकिल सहित चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए हैं।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

बताते चलें कि तुर्कपट्टी पुलिस ने मु0अ0सं0 282/25 धारा 305/331(4)/317(2)/313/318(4) बीएनएस एवं मु0अ0सं0 255/25 धारा 303(2)/317(2)/313/318(4) बीएनएस से संबंधित तीन अभियुक्तों को घाघी पुल मधुरिया के पास से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
प्रिंस गुप्ता पुत्र हरीमोहन गुप्ता, निवासी लतवा चट्टी थाना तमकुहीराज, हाल पता गड़हिया थाना तुर्कपट्टी, उम्र 22 वर्ष।फैजान अंसारी पुत्र अख्तर हुसैन, निवासी किशुनदासपट्टी थाना तुर्कपट्टी, उम्र 19 वर्ष।
राजगुरु उर्फ कलाकंदी पुत्र चन्द्र मोहन आज़ाद, निवासी सोहंग महुअवा खुर्द थाना तुर्कपट्टी, उम्र 19 वर्ष।

जानकारी रहे कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध कुशीनगर जनपद सहित बिहार के गोपालगंज जिले में चोरी व संबंधित गंभीर धाराओं के तहत कई मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं, जिससे इनके शातिर अपराधी होने की पुष्टि होती है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से
सफेद धातु (चांदी): एक गले का हार, दो बच्चों के कंगन, एक सीकर, 11 जोड़ी बीछिया, एक ब्रेसलेट, एक लॉकेट
पीली धातु (सोना): एक कान का झुमका, एक मांगटीका, एक नाक की कील
अन्य: 04 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 02 मोटरसाइकिल (एक चोरी की व एक अपराध में प्रयुक्त), ₹15,470 नगद, एक लोहे की रॉड, पेचकस, पिलास (आला-नकब)
बरामद किए हैं।पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे एक टीम बनाकर कुशीनगर जनपद तथा बिहार सीमा से सटे गोपालगंज जिले में रात्रि के समय घरों में घुसकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी से प्राप्त धन और आभूषणों को बेचकर वे मौज-मस्ती, अय्याशी व नशाखोरी में खर्च करते थे।

  • गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह,वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रिंस कुमार,उप निरीक्षक चन्दन प्रजापति, राहुल कुमार, संतोष कुमार
    कांस्टेबल: अमित यादव, शिवप्रकाश, सत्यप्रकाश यादव का नाम शामिल हैं।
    पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरी गिरोह पर प्रभावी अंकुश लगा है, वहीं आमजन में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत हुआ है।
संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking